ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर ‘कंतारा: चैप्टर 1’ का पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन थिएटर में दस्तक देगी फिल्म

कंतारा के 2022 में रिलीज़ के साथ ही भारतीय सिनेमा में एक नया मोड़ देखने को मिला। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बनकर उभरी थी। साथ ही इसने सफलता के नए बेंचमार्क भी सेट किया है। पैन-इंडिया लेवल पर कंतारा ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि भारतीय संस्कृति और लोककथाओं को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर मजबूती से पेश किया। अब जब कंतारा: चैप्टर 1 की घोषणा हो चुकी है।

ऋषभ शेट्टी के अब तक न देखे गए दमदार अवतार वाले पोस्टर ने दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया है। अब मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए शूटिंग पूरी होने की घोषणा कर दी है। यह खास मौका ऋषभ शेट्टी के बर्थडे के मौके पर आया है।

Kantara Chapter 1

लाखों दिलों को छू जाने वाली फिल्म का प्रीक्वल कंतारा: चैप्टर 1 की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। कंतारा: चैप्टर 1 उस कहानी की शुरुआत दिखाएगा, जिसने लोगों को बांध कर रख दिया था। अब वक्त है - दहाड़ से पहले की शुरुआत देखने का।

होम्बले फिल्म्स 2022 की इस मास्टरपीस फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कंतारा: चैप्टर 1 के लिए मेकर्स ने एक जबरदस्त वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें देश और विदेश के विशेषज्ञों की मदद ली गई है। इस सीन के लिए 500 से ज़्यादा ट्रेन्ड फाइटर्स और करीब 3000 लोगों को शामिल किया गया है। इसे राज्य के पहाड़ी इलाकों में फैले 25 एकड़ के पूरे कस्बे में लगभग 45 से 50 दिनों तक शूट किया गया है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीन में से एक माना जा रहा है।

जहाँ एक ओर होम्बले फिल्म्स दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है, वहीं उनके पास आने वाले समय में बेहद दमदार फिल्मों की लाइनअप भी है। इसमें शामिल है कंतारा: चैप्टर 1, जो 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है, सलार: पार्ट 2 - शौर्यंग पर्वम, और भी कई बड़ी फिल्में जो दर्शकों के लिए खास cinematic अनुभव लेकर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+