Kantara Chapter 1 Box Office Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई ऋषभ शेट्टी की फिल्म, ये रही कमाई

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इसे रिलीज हुई 2 दिन हो गए हैं। पहले दिन इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिसका असर इसकी कमाई में देखने को मिला। फिल्म ने पहले ही दिन 50 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली थी। अब इसके दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है।

sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक 27.31 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये आंकड़ें अभी दुरुस्त नहीं है। इसमें अभी उतार-चढ़ाव की संभवानाएं हैं। वहीं, बात करें पहले दिन की कमाई की तो फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये आंकड़ें सभी भाषाओं के हैं। कन्नड़ के बाद फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी में कमाई की थी।

Kantara Chapter 1

'कांतारा: चैप्टर 1' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जो पौराणिक कथाओं, एक्शन और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है। उनके किरदार को दर्शक पहले से ही काफी पसंद करते रहे हैं। ऋषभ ने इस बार एक शानदार दुनिया रची है, जिसमें धमाकेदार एक्शन और इमोशन का समावेश है। फिल्म की कहानी वहां से शुरू होती है, जहां ऋषभ का किरदार अपने पिता को खोजने निकलता है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें मार-काट भी शामिल है। फिल्म का VFX भी जबरदस्त बताया जा रहा है।

इस फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये है। ऋषभ शेट्टी के अलावा, फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी धूम मचा पाती है। हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स को इस फिल्म से काफी अच्छी उम्मीदें हैं। फिल्म के पहले दिन की कमाई देख ऐसा लग रहा है की पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+