'फर्स्ट नाइट' के बारे में बताकर बुरी फंसी एक्ट्रेस रचिता, बोल्ड सीन पर कर दी कॉन्ट्रोवर्सी

बेंगलुरु, 15 नवंबर: साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस रचिता राम इन दिनों अपने एक बयान के चलते विवादों में घिर गईं हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'लव यू रच्चू' के प्रमोशन में बिजी कन्नड़ एक्ट्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि जिस पर अब बवाल मचा हुआ है, यहां तक अब उनसे माफी की मांग की जा रही है। एक्ट्रेस के बयान से गुस्साएं लोग उन्हें बैन करने के लिए आवाज उठा रहे हैं। आखिर एक्ट्रेस रचिता राम ने ऐसा क्या कहा, जिसके बाद इतना विवाद बढ़ गया, पढ़िए पूरा मामला...

'लव यू रच्चू' में उनके बोल्ड सीन वायरल

'लव यू रच्चू' में उनके बोल्ड सीन वायरल

दरअसल, रचिता राम और एक्टर अजय राव की आने वाली फिल्म 'लव यू रच्चू' में उनके बोल्ड सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गए हैं। फिल्म रिलीज होने को है, ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट मूवी का जमकर प्रमोशन करने में जुटी हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए एक प्रेस इवेंट रखा गया था, जहां रिपोर्टर ने एक्ट्रेस से उनके बोल्ड सीन के बारे में एक सवाल किया।

सुहागरात में क्या किया था?

सुहागरात में क्या किया था?

फेमस कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम जिन्हें 'डिंपल क्वीन' के नाम से जाना जाता हैं। उनसे रिपोर्टर ने पूछा कि 'उन्होंने अपनी शादी की पहली रात (सुहागरात) में क्या किया था'। एक्ट्रेस के इस सवाल पर दिए अपने जवाब ने अब कन्नड इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया है। एक्ट्रेस कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद अब विवाद पैदा हो गया है। फिल्म में अपने बोल्ड सीन पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने वही किया है, जो स्क्रिप्ट की डिमांड थी।

Recommended Video

    Kannada Actress Rachita Ram ने शादी की पहली रात पर दिया ये विवादित बयान ! | वनइंडिया हिंदी
    वे रोमांस करेंगे, है ना?

    वे रोमांस करेंगे, है ना?

    एक्ट्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकारों से पूछा' यहां बहुत सारे लोग हैं जो शादीशुदा हैं। मेरा किसी को शर्मिंदा करने का कोई इरादा नहीं है। मैं आप लोगों से बस पूछ रही हूं कि मुझे बताओ कि लोग शादी के बाद क्या करते हैं? वे उस रात करते क्या हैं? ऐसे में अपने ही सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वे रोमांस करेंगे, है ना? बस यही फिल्म में दिखाया गया है। मैंने ये सीन क्यों किए हैं? इसकी वजह फिल्म देखकर ही पता लगेगा।

    कन्नड़ क्रांति दल ने उठाई बैन करने की मांग

    कन्नड़ क्रांति दल ने उठाई बैन करने की मांग

    अब एक्ट्रेस के इस बयान के भड़का कन्नड़ क्रांति दल ने एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग करते हुए उन्हें बैन करने की मांग उठा दी है। कन्नड़ क्रांति दल ने मांग करते हुए कहा कि एक्ट्रेस को सार्वजन‍िक तौर पर माफी मांगनी होगी। इसी के साथ कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स से उनके बैन करने की मांग की है।

     राज्य की छवि को खराब करने वाला बयान

    राज्य की छवि को खराब करने वाला बयान

    इधर, कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तेजस्वी नागलिंगस्वामी ने एक्ट्रेस के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही राज्य के संस्कारों और राज्य की छवि को खराब करने वाला बयान बताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+