कन्नड़ एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना की मौत, बैंकॉक में आया हार्ट अटैक, 45 की उम्र में छोड़ गईं दुनिया
Kannada Actor Vijay Raghavendra Wife Spandana Death: साउथ इंडस्ट्री से इस समय एक बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्नड़ फिल्मों के एक्टर विजय राघवेंद्र की 45 वर्षीय पत्नी स्पंदना की बैंकॉक के एक अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इतनी कम उम्र में स्पंदना की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार वाले सदमे में हैं। वहीं साउथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। लोग स्पंदना को इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक आने से हैरान हो गए हैं।
बैंकॉक में छुट्टियां मना रही थीं स्पंदना
खबर है कि स्पंदना अपने परिवार के साथ बैंकॉक में छुट्टियां मना रही थीं। वेकेशन पर ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। डाक्टरों की मानें तो हार्ट अटैक का मुख्य कारण स्पंदना का बहुत ज्यादा लो ब्लड प्रेशर होना है। कहा जा रहा है कि एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी का पार्थिव शरीर कल यानी 8 अगस्त को बेंगलुरु लाया जाएगा। पार्थिव शरीर भारत आने के बाद ही अन्य औपचारिकताएं और फिर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हार्ट अटैक से हुई स्पंदना की मौत
आपको बता दें कि कन्नड़ एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बी के शिवराम की बेटी हैं। स्पंदना और विजय राघवेंद्र की शादी साल 2007 में हुई थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर की पत्नी की मौत की पुष्टि आज यानी 7 अगस्त 2023 को राघवेंद्र के भाई श्री मुरली ने की है।
राघवेंद्र के भाई ने दी स्पंदना के मौत की खबर
मुरली ने कहा कि स्पंदना भाभी परिवार के साथ छुट्टियों पर थीं और हमेशा के लिए सबको अलविदा कह गईं। मुरली ने बताया कि विजय राघवेंद्र भी पत्नी के साथ वेकेशन पर बैंकॉक में गए थे। फिलहाल वो वहीं हैं। दूसरी तरफ भारत में उनका परिवार आगे की जानकारी के लिए इंतजार कर रहा है।
8 अगस्त को स्पंदना का शव बेंगलुरु पहुंचेगा
साउथ इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक स्पंदना और उनका पूरा परिवार अपनी छुट्टियां इन्जॉय कर आज यानी 7 अगस्त 2023 को भारत लौटने वाले थे। भारत लौटकर स्पंदना एक फिल्म प्रमोशन में हिस्सा भी लेने वाली थीं। वहीं स्पंदना के दुखद निधन की खबर के तुरंत बाद, कांग्रेस एमएलसी बी के हरिप्रसाद ने आज बेंगलुरु में उनके परिवार से मुलाकात की। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications