Harish Roy Last Wish: रॉकी को KGF पर कब्जा दिलाने वाले 'चाचा' कितने बच्चों के बाप? बताई थी ये आखिरी इच्छा
Kannada Actor Harish Roy Death Reason: कन्नड़ सिनेमा के धुरंधर खलनायक हरिश रॉय , जो 'ओम' के डॉन रॉय और 'KGF' के 'कासिम चाचा' के रूप में अमर हो गए। आज (6 नवंबर 2025) थायरॉइड कैंसर की लंबी जंग हार गए। 55 वर्षीय हरिश का किडवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी में इलाज के दौरान निधन हो गया।
कैंसर ने उनके पेट तक कब्जा जमा लिया था, जिससे उनका शरीर दुबला-पतला हो गया और सूजन ने चेहरा पहचान से परे कर दिया। फिर भी, अभिनय में वापसी का सपना संजोए अंतिम सांसों तक वे आशावादी रहे। लेकिन, किस्मत के मारे हरिश के सारे सपने खासकर केजीएफ-3 के उनकी मौत के साथ चकनाचूर हो गए। आइए जानते हैं इस 'खलनायक' के कितने बच्चे? क्या थी अंतिम इच्छा?

Who Was Harish Roy: खलनायकों का स्वर्णिम दौर खत्म: 'चाचा' की अमिट छाप
1990 के दशक में 'ओम', 'नल्ला', 'जोड़ी हक्की' जैसी क्लासिक फिल्मों से खलनायकी का ताज पहनने वाले हरिश ने दमदार संवादबाजी और गहन नजरों से दर्शकों को बांधे रखा। 'बैंगलोर अंडरवर्ल्ड', 'संजू वेड्स गीता', 'स्वयंवर', 'भोगता', 'तायव्वा', 'नन्ना कनासिना हूव' और 'जाफर अलीअस मुर्गी जाफर' जैसी कन्नड़ हिट्स में उनकी मौजूदगी कहानी को ताकत देती थी।
तमिल फिल्मों जैसे 'मिंडम ओरु काधल कढ़ाई' और 'राज बहादुर' में भी उन्होंने बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। लेकिन 'KGF- चैप्टर 1' और '2' में कासिम 'चाचा' का किरदार मिला, तो राष्ट्रीय स्तर पर धूम मच गई। एक्टर यश उर्फ नवीन कुमार गौड़ा (Actor Yash Alis Naveen Kumar Gowda) के रॉकी के साथ उनकी केमिस्ट्री ने सोने की खदानों पर कब्जे की जंग को यादगार बना दिया। हरिश ने कहा था, 'चाचा बनकर रॉकी को कब्जा दिलाना मेरा सबसे यादगार पल था।' उनकी विरासत 90 के दशक की एक्शन क्लासिक्स से लेकर आधुनिक ब्लॉकबस्टर्स तक फैली हुई है।

Kannada Actor Harish Roy Profile: जेल से कैंसर तक, फिर भी कभी नहीं झुके
कैमरे के बाहर हरिश का जीवन चुनौतियों से भरा था। पहले व्यापार से जुड़े, सोने की दुकान चलाई, फिर 90 के दशक में अभिनय की दुनिया में कूद पड़े। सालों पहले एक केस में जेल जाने का दर्द भी झेला-जब अभिनेता दर्शन को वैसी ही मुसीबत आई, तो हरिश भावुक होकर बोले, 'जेल के अनुभव सिखाते हैं, लेकिन हार मत मानो।' ईमानदारी और विनम्रता से इंडस्ट्री में चहेते बने रहे। कैंसर की जंग 2022 से चली, जब थायरॉइड से पेट तक फैल गया। इलाज के दौरान दाढ़ी बढ़ाकर सूजन छिपाई।

Kannada Actor Harish Roy Net Worth: कितनी संपत्ति पीछे छोड़ गए हरीश रॉय ?
आर्थिक तंगी ने तोड़ा-एक इंजेक्शन ₹3.55 लाख, 63 दिनों के चक्र में तीन इंजेक्शन ₹10.5 लाख, कुल 17-20 इंजेक्शन पर ₹70 लाख का बोझ। फिर भी, वे आशावान: 'स्वास्थ्य सुधरे तो फिर सेट पर लौटूंगा।' यश, उमापति श्रीनिवास, दर्शन और प्रशंसकों ने आर्थिक मदद की। उनकी संपत्ति मात्र ₹30-40 लाख आंकी गई, जो इलाज खर्चों में उड़ गई।
Kannada Actor Harish Roy Last Wish: 'यश को कॉल करना, वो रॉकी की तरह साथ देंगे'
मौत से पहले हरिश ने परिवार को सबसे भावुक संदेश दिया। इंफ्लुएंसर गोपी गौड़ू के वीडियो में उन्होंने खुलासा किया:- 'यश ने पहले मदद की है, लेकिन हर बार कैसे मांगूं? एक इंसान कितना कर सकता है? मैंने उन्हें अपनी बीमारी नहीं बताई, लेकिन जानता हूं-वो एक कॉल पर हैं। 'टॉक्सिक' में व्यस्त हैं, फिर भी चाचा के रॉकी पीछे नहीं हटेंगे।'
आखिरी हिदायत: परिवार को यश जैसे दोस्तों का सहारा बनाने की हिदायत दी। उनकी ये आखिरी इच्छा दिल को छू लेने वाली है- 'अगर कुछ हो जाए, तो बेटों को यश से कहना, वो कभी पीछे नहीं हटेंगे।' कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है, जहां डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर कहा, 'हरिश रॉय का जाना सैंडलवुड के लिए अपूरणीय क्षति है।' यह इच्छा KGF के 'चाचा' की वफादारी को सलाम करती है-रॉकी को कब्जा दिलाने वाली जंग अब परिवार के लिए है।

Kannada Actor Harish Roy Kids: कितने बच्चों के पिता हरिश रॉय?
हरिश दो बेटों के पिता थे। एक बेटा रोशन, जो पढ़ाई कर रहा था। पत्नी ने अंतिम दिनों में हौसला दिया, मदद मांगने को कहा। हरिश के जाने से दो बेटे अनाथ-से हो गए, लेकिन चाचा की यादें उन्हें ताकत देंगी। कन्नड़ सिनेमा ने एक जुझारू खो दिया, जो विपरीत परिस्थितियों में भी हारा नहीं। प्रशंसक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे: 'चाचा के परिवार को, रॉकी की तरह मजबूत रहने की सांत्वना दे रहे हैं।' भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
ये भी पढ़ें- इस गंभीर बीमारी ने ले ली यश के 'चाचा' हरीश राय की जान, शरीर की हालत हो गई थी भयंकर बुरी












Click it and Unblock the Notifications