इस गंभीर बीमारी ने ले ली यश के 'चाचा' हरीश राय की जान, शरीर की हालत हो गई थी भयंकर बुरी
Harish Rai Death Reason: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर हरीश राय का निधन हो गया है। उन्होंने 63 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। हरीश अस्पताल में अपना इलाज के लिए भर्ती थे। इसी दौरान उनका निधन हुआ। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने 6 नवंबर की दोपहर 12:31 बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
उनके निधन की खबर सुनकर कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ उनके फैंस ये भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर हरीश राय की डेथ किस बीमारी की वजह से हुई है। इस रिपोर्ट में हम आपको उनके निधन का कारण बता रहे हैं।

हरीश का निधन कैंसर की वजह से हुआ है। वो लंबे समय से थ्रोट कैंसर से जंग लड़ रहे थे। रिपोर्ट्स की माने तो कैंसर उनके गले से फैलकर पेट तक पहुंच गया था। जिससे उनकी हालात खराब होती जा रही थी। इस वजह से उनके पेट में पानी भर गया था और शरीर भी काफी कमजोर हो गया था। कुछ समय पहले उन्होंने अपने इलाज के पैसों के लिए लोगों से मदद की अपील की थी। कुछ समय पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गोपी गौड़ ने उनका एक वीडियो साझा किया था, जिसमें हरीश राय ने आर्थिक सहायता की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि उनके इलाज का खर्च काफी अधिक है - एक इंजेक्शन की कीमत ₹3.55 लाख थी और हर चक्र में तीन इंजेक्शन लगते थे। कुल मिलाकर इलाज का खर्च ₹70 लाख तक पहुँचने की संभावना थी।
अपने करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'समरा', 'बेंगलुरु अंडरवर्ल्ड', 'राज बहादुर', 'जोड़ीहक्की', 'संजू वेड्स गीता', 'स्वयंवर', 'नल्ला' और 'केजीएफ' के दोनों चैप्टर शामिल हैं। कन्नड़ सिनेमा आज एक समर्पित कलाकार को खो चुका है, जिसने अपने अभिनय से लाखों दर्शकों का दिल जीता था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications