कन्नड़ एक्टर दर्शन के मैनेजर की मौत, क्या इसके पीछे भी है कोई बड़ा राज, रेणुका स्वामी केस में आया नया मोड़

Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ फिल्मों के फेमस एक्टर दर्शन थुगुदीपा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में एक्टर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। इसी बीच खबर है कि कन्नड़ एक्टर दर्शन के मैनेजर ने हाल ही में सुसाइड कर लिया है।

दर्शन के मैनेजर ने किया सुसाइड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दर्शन के मैनेजर श्रीधर एक्टर के बेंगलुरु फार्महाउस पर मृत पाए गए है। वहीं मैनेजर ने एक सुसाइड नोट और एक वीडियो भी मैसेज के तौर पर छोड़ा है। अपने सुसाइड नोट में, दर्शन थुगुदीपा के मैनेजर ने अकेलापन महसूस करने के बारे में खुलकर लिखा है और कथित तौर पर उल्लेख किया गया है कि वह अपने मौत की जिम्मेदारी खुद पर ले रहे हैं।

Darshan Thoogudeepa

सुसाइड नोट में लिखी अकेलेपन की बात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में, दर्शन के मैननेजर श्रीधर ने अपने अकेलेपन की भावना का भी खुलकर जिक्र किया है। वहीं वीडियो के जरिए मैनेजर ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने जो कुछ किया है कि इसकी वह खुद पूरी जिम्मेदारी ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस श्रीधर की मौत के मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। कन्नड़ एक्टर के मैनेजर ने ऐसे समय में सुसाइड किया है जब दर्शन से रेणुका स्वामी हत्या से संबंधित मामले में जांच की जा रही है।

12 जून 2024 को दर्शन को किया गया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि रेणुका स्वामी हत्याकांड में आरोपी के रूप में नामित होने के बाद दर्शन को गत 12 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया था। खबरों के मुताबिक रेणुका ने अभिनेता की गर्लफ्रेंड, एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिसके बाद दर्शन काफी नाराज हो गए थे।

दर्शन ने करवाया था रेण्का स्वामी का अपहरण
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शन ने कुछ लोगों को बड़ी रकम देकर रेणुका का अपहरण कराया था और बाद में उसे मारने के लिए कहा गया था। इस मामले में दर्शन के बाद कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+