कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को मिल गई जमानत, हिंदुत्व को लेकर किया था आपत्तिजनक ट्वीट
Kannada Actor Chetan Gets Bail: अदालत ने चेतन कुमार को सशर्त जमानत दे दी है। उन्हें दो लोगों की गारंटी और 25 हजार रुपये के मुचलके पर राहत मिली है।

Kannada Actor Chetan Gets Bail: हिंदुत्व को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को हाल ही में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि अब उन्हें जमानत मिल गई है। अदालत ने उन्हें दो लोगों की गारंटी और 25 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है। आपको बता दें हिंदुत्व को लेकर विवादित ट्वीट मामले में सेशाद्रिपुरम पुलिस ने चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद बंगलुरु की 13 एसीएमएम कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
क्या किया था चेतन कुमार ने
जानकारी के अनुसार चेतन कुमार सोशल मीडिया पर बड़े ही बेबाक अंदाज कुछ न कुछ लिखते रहते हैं। वह ट्विटर पर ऐसे पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसकी वजह से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। यही कारण है कि इससे पहले भी चेतन कुमार कई बार विवादों में घइर चुके हैं। इस बार एक ट्वीट उनके लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल, उन्होंने हिंदुत्व को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था। इस आपत्तिजनक ट्वीट के चलते चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश भी जारी हो गया था।
एक्टर ने ट्वीट में लिखी थी ये बात
कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा था- हिंदुत्व झूठ पर बना है- सावरकर। भारत राष्ट्र तब शुरू हुआ, जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ। 1992 में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक और झूठ। उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ। हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य।
अदालत ने सशर्त दी जमानत
मीडिया रिपर्ट्स की मानें तो अदालत ने चेतन कुमार को सशर्त जमानत दे दी है। उन्हें दो लोगों की गारंटी और 25 हजार रुपये के मुचलके पर राहत मिली है। दरअसल चेतन कुमार के खिलाफ बजरंग दल के शिवकुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि चेतन के ट्वीट से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद ही एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications