'सीता' के लिए करीना-दीपिका नहीं कंगना थीं शुरू से पहली पसंद, फिल्म से जुड़ी हस्ती ने किया खुलासा
मुंबई, 16 सितंबर: पिछले काफी दिनों से फिल्म 'सीता' चर्चाओं में बनी हुई है। रामायण की कहानी पर आधारिक फिल्म 'सीता - द इंकार्नेशन' में सीता के रोल को लेकर अब तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है। इस फिल्म में सीता का रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत निभाने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने इस बात का खुलासा किया है। इस फिल्म का डायरेक्शन अलौकिक देसाई करेंगे। वहीं राइटर मनोज मुंतशिर डायलॉग और लिरिक्स राइटर है। इससे पहले फिल्म में सीता के किरदार को लेकर कई एक्ट्रेस से बात करने की चर्चाएं चल रही थीं, जिसमें एक नाम करीना कपूर खान का भी था। ऐसे में इस पर भी बड़ा खुलासा हुआ है।

करीना और दीपिका महज एक अफवाह
दरअसल, जब सीता फिल्म की चर्चाएं चल रही थी, तब कई तरह की अफवाह बाजार में दौड़ रही थीं, जिसमें एक यह थी कि फिल्म में सीता के रोल के लिए करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण से संपर्क किया गया था, लेकिन अब फिल्म से जुड़े स्क्रीनप्ले राइटर लेखक मनोज मुंतशिर ने करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण को फिल्म के लिए संपर्क किए जाने की अफवाहों पर सफाई दी है। मनोज ने बताया कि मेकर्स हमेशा से चाहते थे कि कंगना रनौत लीड रोल निभाएं।

'कंगना को सीता की भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हूं'
बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में यह घोषणा की गई थी कि कंगना रनौत अपकमिंग एपिक पीरियड ड्रामा 'सीता - द इंकार्नेशन' में सीता की भूमिका निभाएंगी। फिल्म को अलाौकिक देसाई डायरेक्ट करेंगे। पटकथा मनोज के अलावा केवी विजयेंद्र प्रसाद और अलाौकिक ने लिखी हैं। वहीं फ्री प्रेस जर्नल के साथ एक इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने कहा था कि मैं कंगना को सीता की भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हूं। कंगना हमारी प्रायोरिटी लिस्ट सूची में थी। करीना और दीपिका जैसी अभिनेत्रियों को इस प्रोजेक्ट के लिए संपर्क करने के बारे में अफवाहें चल रही थीं, लेकिन वो सच नहीं है।

'मेरी सीता शर्मीली, डरपोक या कमजोर नहीं'
मनोज ने बताया कि हमने जिस सीता देवी को स्केच किया है, उसमें कई शेड हैं और कंगना उस दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ कलाकार हैं। एक बार जब आप सिनेमाघरों में फिल्म देखते हैं, तो आप उनकी जगह किसी की कल्पना नहीं कर पाएंगे। हमने कभी भी किसीा भी एक्ट्रेस से संपर्क नहीं किया और हमेशा कंगना को लीड कैरेक्टर में देखा था। वहीं कंगना को चुनने के बारे में बोलते हुए मुंतशिर ने कहा कि वह सीता के चरित्र में विश्वास करती हैं। ज्यादातर एक्ट्रेस के साथ आपको उन्हें समझाना होगा कि सीता का कैरेक्टर क्या है। लेकिन कंगना का एक मजबूत व्यक्तित्व है और मेरी सीता शर्मीली, डरपोक या कमजोर नहीं है।

करीना ने मांगे थे 12 करोड़
बता दें कि इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करीना कपूर ने फिल्म में सीता की भूमिका निभाने के लिए 12 करोड़ मांगे थे। हालांकि करीना ने दावों को स्पष्ट नहीं किया, लेकिन द गार्जियन के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था मैं यह स्पष्ट कर देती हूं कि मुझे क्या चाहिए और मुझे लगता है कि सम्मान दिया जाना चाहिए। यह मांग करने के बारे में नहीं है, यह महिलाओं के प्रति सम्मानजनक होने के बारे में है।












Click it and Unblock the Notifications