Tejas Release Date: कंगना रनौत बनेंगी एयरफोर्स पायलट, फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट आई सामने

Tejas Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते दिनों उनकी प्रोड्यूस की गई फिल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर काफी चर्चा में थी। इस बीच एक्ट्रेस ने अब अपनी एक और अपकमिंग फिल्म तेजस की घोषणा कर दी है। साथ ही मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाएंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर फिल्म तेजस का पोस्टर शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। कंगना ने फिल्म का लुक जारी कर बताया कि फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तेजस में कंगना रनौत एक एयरफोर्स पायलट तेजस गिल का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। ये फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kangana Ranaut

पोस्ट कर शेयर कर दी जानकारी
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'वायुसेना के बहादुर पायलट के सम्मान में। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रॉनी स्क्रूवाला की तेजस की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जर्नी को दिखाती है।' फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्में
बता दें कि, इस साल 2023 में कंगना रनौत तेजस के अलावा दो और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें इमरजेंसी और 'चंद्रमुखी 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'चंद्रमुखी 2' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इमरजेंसी 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यानी कि सितंबर से नवंबर तक कंगना का काफी बिजी शेड्यूल होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+