कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' एक साथ दो-दो OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, इतने करोड़ में बेची गई फिल्म

कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' एक साथ दो-दो OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, इतने करोड़ में बेची गई फिल्म

मुंबई, 02 सितंबर: कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थलाइवी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। खास बात ये है कि ये फिल्म एक साथ दो-दो ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम दोनों पर रिलीज होगी। ये फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बॉयोपिक है। इस फिल्म में जयललिता के करिदार में कंगना रनौत दिखेंगी। फिल्म थलाइवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 55 करोड़ में बेचा गया है।

एक ही साथ दो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी थलाइवी

एक ही साथ दो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी थलाइवी

यह पहली बार होगा जब कोई हिंदी फिल्म एक साथ दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि थलाइवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ 10 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर के सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म को विजय द्वारा डायरेक्ट किया गया है।

कंगना ने कहा- सिर्फ OTT प्लेटफॉर्म पर नहीं रिलीज कर सकती थलाइवी

कंगना ने कहा- सिर्फ OTT प्लेटफॉर्म पर नहीं रिलीज कर सकती थलाइवी

फिल्म थलाइवी को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्यों नहीं रिलीज किया, इस सवाल पर बात करते हुए कंगना रनौत ने न्यूज 18 को कहा, थलाइवी और मणिकर्णिका जैसी फिल्में सिर्फ डिजिटल पर रिलीज नहीं हो सकती हैं क्योंकि वे बहुत बड़ी फिल्में हैं। वहीं 'पंगा' और 'जजमेंटल है क्या' जैसी फिल्में डिजिटल पर रिलीज होने के लिए काफी थी। लेकिन थलाइवी और मणिकर्णिका जैसी बड़ी फिल्मों को हम सिर्फ डिजिटल पर रिलीज नहीं कर सकते हैं।

सभी उम्र के लोग देख पाएंगे कंगना की फिल्म थलाइवी

सभी उम्र के लोग देख पाएंगे कंगना की फिल्म थलाइवी

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'यू' प्रमाणपत्र देते हुए पारित कर दिया है। यानी हर उम्र के दर्शक इस फिल्म को देख सकते हैं। मुंबई और महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल बंद रहने के बावजूद थलाइवी 10 सितंबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार हैं।

कंगना रनौत की इस फिल्म में अरविंद स्वामी भी लीड रोल में हैं। फिल्म पहले इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+