कंगना रनौत ने बदली गेम, कभी विनेश फोगाट पर तंज कसने वाली एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट
Kangana Ranaut on Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंचकर पहली महिला बनकर विनेश फोगाट ने इतिहास रचा तो उनकी तारीफों के पुल बांधने वालों की रेस में कंगना रनौत भी शामिल हुईं। कल तक प्रोटेस्ट कर रहीं विनेश पर तंज कसने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में उनके सपोर्ट में आकर खुलकर बात की है।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि मत रो विनेश। आपके साथ पूरा देश खड़ा है। इसके बाद एक्ट्रेस ने पीटी ऊषा के साथ विनेश की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शेरनी बताया।

इससे पहले भी कंगना ने विनेश को उनकी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया दी थी। अब कंगना ने विनेश फोगाट की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे टूट गई हैं और भारत माता उन्हें शांत करा रही है।
अब लोग कंगना को उनके पोस्ट को लेकर बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। हर किसी का कहना है कि एक वक्त पर यही कंगना थीं जो एक वक्त पर विनेश पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थीं और अब ये इनके सपोर्ट में पोस्ट कर रही हैं। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम कैटेगरी में वजन ज्यादा होने के चलते विनेश को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।
सभी लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। आलिया भट्ट, विक्की कौशल, फरहान अख्तर, तापसी पन्नी, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण ग्रोवर सहित कई सारे बॉलीवुड सितारों ने इस बुरी खबर पर अपने रिएक्शन दिये।












Click it and Unblock the Notifications