Kangana Ranaut Slapped Row: 'कुलविंदर कौर बेहद खतरनाक...', टीवी की 'गोपी बहू' ने क्यों कहा ऐसा?

Devoleena Bhattacharjee on Kangana Ranaut Slapped Row: 'मंडी' की नई सांसद और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कंगना रनौत को गुरुवार शामं चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला गार्ड के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

सुरक्षा जांच के दौरान कुलविंदर कौर नाम की महिला गार्ड ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद हंगामा मच गया। कुलविंदर कौर अभिनेत्री -सांसद के उस बयान पर नाराज थी, जो कि उन्होंने चार साल पहले किसान आंदोलन के दौरान दिया था।

Kangana Ranaut

इस घटना के बाद से कंगना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं और सोशल मीडिया पर भी उनको लेकर बहुत सारी बातें की जा रही हैं। हालांकि एयरपोर्ट से निकलने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर अपने सुरक्षित होने की जानकारी दे दी थी लेकिन ताज्जुब ये है कि बॉलीवुड से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जिसके बारे में भी कंगना ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी हैं।

थप्पड़कांड पर सोशल मीडिया पर दो खेमे बन गए हैं

आपको बता दें कि कंगना के साथ घटी इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर दो खेमे बन गए हैं। एक खेमा वो है जो कि कंगना को सपोर्ट कर रहा है तो वहीं दूसरा खेमा वो है जो कि कुलविंदर कौर की हिम्मत की दाद दे रहा है।

देवोलीना भट्टाचार्जी को आया गुस्सा

कंगना की पोस्ट के बाद टीवी अभिनेत्री और 'गोपी बहू' के नाम लोकप्रिय देवोलीना भट्टाचार्जी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस बारे में एक्स ( Twitter) पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है और उन लोगों की क्लास लगा दी है जो कि कुलविंदर कौर को सपोर्ट कर रहे हैं।

ये काफी शर्मनाक और परेशान करने वाला है-देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना ने लिखा है कि 'जो भी हुआ है वो काफी शर्मनाक और परेशान करने वाला है, ये घटना मन में चिंता और असुरक्षा की भावना को जगाती है, ये डराने वाला है। ये अभिनेत्री का मामला नहीं है बल्कि ये किसी के भी साथ घट सकता है। हम जिनके भरोसे खुद को सुरक्षित समझ रहे हैं, अगर वो ही ऐसे काम करेंगे तो सोचिए फिर कैसे चलेगा।'

'प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अलग अलग होती है'

'गार्ड कुलविंदर कौर को अपना गुस्सा अपने तक सीमित रखना चाहिए था, प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अलग-अलग होती है और इसे मिक्स करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर ऐसा होता है तो इसी तरह की घटनाएं सामने आती हैं जो कि घातक हैं। जो लोग इसे सही ठहरा रहे हैं, दरअसल वो एक गलत चीज को दिशा दे रहे हैं। यह भारतीय सुरक्षा का मामला है, जिसे पूरी गंभीरता से निपटाना चाहिए।'

कंगना मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंची

आपको बता दें कि कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर फिलहाल सस्पेंड हैं और पुलिस की गिरफ्त में हैं। मालूम हो कि इस बार कंगना मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंची हैं। कंगना ने इस सीट पर छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भारी मतों से हराया है।

'राजनीतिक पारी से कंगना बहुत ज्यादा खुश हैं'

अब राजनीति में आने के बाद क्या कंगना फिल्मों में काम करेंगी या नहीं, ये तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल अपनी राजनीतिक पारी से कंगना बहुत ज्यादा खुश हैं देखते हैं बॉलीवुड की तरह ही वो राजनीति में भी अपना सिक्का जमा पाती हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+