Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर के भाई ने दिया ऐसा बयान, बोले- मेरी बहन तो....
Kangana Ranaut Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हाल ही में बीजेपी की सांसद बनीं कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड ने जोरदार थप्पड़ मार दिया है। खबर है कि महिला गार्ड कुलविंदर कौर किसान प्रदर्शन पर कंगना रनौत के बयान को लेकर काफी नाराज थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कांड के तुरंत बाद कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महिवाल का रिएक्शन
एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सीआईएसएफ ने घटना के संबंध में 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' का भी आदेश दिया है। साथ ही महिला गार्ड कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। अब इस मामले पर कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महिवाल का रिएक्शन सामने आया है।

भाई ने कहा- मुझे तो मीडिया से पता चला
शेर सिंह महिवाल ने कहा- मुझे मीडिया के जरिए पता चला कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बहुत कुछ हुआ है। अब जानकारी मिली है कि ये मामला कंगना रनौत के मोबाइल और पर्स की चेकिंग के दौरान हुआ है। कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था कि वहां 100 रुपये में महिलाएं आई हैं।
'मेरी बहन भावनात्मक रूप से गुस्से में आ गई होगी'
शेर सिंह महिवाल ने आगे कहा- कहासुनी के बाद मेरी बहन भावनात्मक रूप से गुस्से में आ गई होगी, जिसके कारण ऐसी घटना घटी। जवान और किसान दोनों महत्वपूर्ण हैं और हर मायने में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हम इस मामले में उनका पूरा समर्थन करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शेर सिंह महिवाल वासी गांव के किसान नेता हैं। वो किसान मजदूर संघर्ष कमेटी कपूरथला में संगठन सचिव की जिम्मेदारी भी संभालते हैं।
दो साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं कुलविंदर कौर
आपको बता दें कि सीआईएसएफ की महिला गार्ड कुलविंदर कौर करीब दो साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना से पहले तक उनका सर्विस रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उनकी 15 साल की सर्विस में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। 35 साल की कुलविंदर कौर पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली हैं। कुलविंदर कौर के पति भी सीआईएसएफ में ही हैं।
CISF की महिला गार्ड ने वीडियो में कही ये बात
महिला CISF जवान कुलविंदर कौर जिसने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा है उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने अपनी बात सबके सामने रखी है। कुलविंदर कौर ने कहा है- कंगना ने बयान दिया था कि 100-100 रुपए में किसान आंदोलन में महिलाएं बैठी हैं, उस वक्त मेरी मां किसान आंदोलन में जाती थीं। आपको बता दें कि कंगना को थप्पड़ मारने के मामले में कुलविंदर को तुरंत ही सस्पेंड कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications