कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान को मिली नौकरी? फैंस ने उठाए सवाल तो सामने आया पूरा सच
Kangana Ranaut slapped incident: कंगना रनौत के साथ हुआ थप्पड़कांड एक बार फिर उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब खबरें आईं कि सीआईएसएफ की जवान को एक बार फिर नौकरी मिल गई है। खबरें हैं कि जवान का बेंगलुरु ट्रांसफर कर दिया गया है। हालांकि अब इन खबरों का सच सामने आया है।
लोकसभा चुनाव के ठीक अगले ही दिन खबर आई कि कंगना रनौत को सीएआईएसफ की जवान ने थप्पड़ जड़ा है। उसके बाद कुलविंदर को नौकरी से भी सस्पेंड कर दिया गया था। मगर इस बीच जवान के बेंगलुरू ट्रांसफर की खबरें सामने आ रही हैं। मगर इन खबरों पर खुद CISF ने रिएक्शन दिया है।

एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, CISF ने इस खबर का खंडन करते हुए साफ बताया है कि कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान कुलविंदर कौर अभी भी निलंबित हैं। फिलहाल उनके खिलाफ विभाग की तरफ से जांच जारी है और उनका ट्रांसफर भी नहीं किया गया है।
बताते चलें कि कंगना का थप्पड़ कांड काफी समय से शांत हो गया था मगर फिर खबरें उठीं कि एक्ट्रेस को तमाचा मारने वाली जवान का ट्रांसफर कर दिया गया है। ऐसे में कंगना के फैंस की नाराजगी सातवें आसमान पर जा पहुंची। हर कोई कहने लगा कि इतने दिनों में ही सीआईएसएफ ऐसे कैसे कर सकती है।
हालांकि फिर सीआईएसएफ का ही बयान सामने आया , जिसमें उन्होंने जवान को लेकर जानकारी दी कि उनका ट्रांसफर नहीं हुआ है। वो फिलहाल निलंबित है और उनके खिलाफ विभाग की जांच भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications