क्या कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली आरोपी CISF जवान ने मांगी माफी? जानिये मामले की सच्चाई...
Kangana Ranaut Slap Case: कंगना रनौत थप्पड़ कांड ने पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हुई हैं। आए दिन सीआईएसएफ की जवान को लेकर कुछ न कुछ नए अपडेट सामने आ रहे हैं। थप्पड़ जड़ने के बाद जवान ने बताया था कि किसान आंदोलन को लेकर वे कंगना रनौत से नाराज चल रही थीं। अब खबरें हैं कि कुलविंदर कौर ने कंगना से माफी मांगी है।
बताते चलें कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने के बाद कुलविंदर कौर के खिलाफ धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। हालांकि इन दोनों ही धाराओं में कुलविंदर की जमानत हो सकती है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े हुए।

इस संबंध में सीआईएसएफ के सीनियर अफसर विनय काजला ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा में लापरवाही के चलते ये घटना हुई औऱ इसकी जांच भी शुरू हो चुकी है।
काजला ने कहा कि कंगना रनौत से वे मिले और उन्होंने माफी मांगी। काजला ने ये भी कहा कि कुलविंदर ने भी कंगना रनौत से इस मामले को लेकर माफी मांगी है। इस दौरान कंगना ने उनसे थप्पड़ मारने की वजह जाननी चाही। हालांकि कुलविंदर द्वारा माफी मांगे जाने की जानकारी अफसर ने दी है। कुलविंदर का ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है।
बताते चलें कि कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। उनके खिलाफ जांच भी जारी है। हालांकि इस मामले पर सीआईएसएफ की जवान को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अब देखना ये होगा कि उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है।
इससे पहले थप्पड़ कांड को लेकर खुद कुलविंदर ने कहा था कि किसानों के प्रदर्शन को लेकर कंगना के रुख पर वो काफी नाराज थीं। शुक्रवार को उन्होंने एक नोट लिखकर बताया था कि मुझे ये नौकरी खोने का डर नहीं है।... मैं अपनी मां के सम्मान के लिए ऐसी हजारों नौकरियां खोने के लिए तैयार हूं।












Click it and Unblock the Notifications