किसानों के खिलाफ बोलना Kangana Ranaut को पड़ा भारी, पहले भी दे चुकी हैं ये विवादित बयान
Kangana Ranaut News: हाल ही में मंडी से चुनाव जीतीं कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कंगना रनौत को चंडीगढ़ में महिला CISF गार्ड ने थप्पड़ जड़ा है। जानकारी के मुताबिक महिला कंगना रनौत के किसानों को लेकर दिये बयानों से नाराज थी।
कंगना रनौत समय समय पर किसानों को लेकर कई तरह के विवादित बयान दे चुकी हैं और इन्हीं बयानों के चलते बवाल भी हो चुके हैं। खबर है कि इस महिला ने किसानों को लेकर दिये इन्हीं बयानों के चलते कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ा है। ऐसे में चलिये बात करते हैं कंगना के उन बयानों के बारे में, जो उन्होंने किसानों को लेकर दिये हैं।

महिला किसान को कहा-बिलकिस बानो
बताते चलें कि कृषि कानूनों के खिलाफ साल 2020-21 में हुए किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत भी खूब चर्चा में रही थी। इसकी वजह थी उनके बयान। कंगना ने कथित तौर पर पंजाब की एक महिला किसान को बिलकिस बानो कहा था।
कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में आरोप लगाया था कि शाहीन बाग दादी भी कृषि कानूनों के आंदोलन में शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने बिलकिस बानो सहित दो बुजुर्ग महिलाओं की फोटो शेयर कर लिखा कि वही दादी जो टाइम मैगजीन में छपी थीं और 100 रुपये में उपलब्ध थीं। हालांकि इसके बाद कंगना ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।
खालिस्तानी कहकर बुरा फंसी कंगना
बताते चलें कि कंगना रनौत ने पूरे सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मच्छरों की तरह इन्हें अपने जूतों तले कुचल दिया था।

ट्वीटकरते हुए कंगना ने कहा था कि खालिस्तानी आतंकवादी आज सरकार पर दबाव बना रहे हैं। मगर हमें एक महिला को नहीं भूलना चाहिए। एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें अपने जूते तले कुचल दिया था। उनकी मौत के दशकों बाद भी आज उनके नाम से कांपते हैं। इनको वैसा ही गुरु चाहिए।
बता दें कि इस पोस्ट के बाद कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी मांग उठने लगी। इस बयान ने जमकर बवाल मचा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications