Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड में हुई EX बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन की एंट्री, एक्टर ने जो किया इसपर नहीं होगा यकीन

Kangana Ranaut Slap Incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस से अब भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत को गुरुवार दोपहर चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। हालांकि ये मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव जीतने के बाद उनके साथ हुई इस घटना पर अब पूरा बॉलीवुड उनके सपोर्ट में उतरा।

जहां एक तरफ कई लोग कंगना रनौत का सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ का ये भी कहना है कि सीआईएसएफ महिला जवान ने उनके साथ सही किया। वहीं कुछ लोगों की नजरें उन पर टिकी हैं जिन्होंने चुप्पी साधी हुई है।

Kangana Ranaut

अब तक इस मामले में शबाना आजमी, अनुपम खेर, राम गोपाल वर्मा और विवेक अग्निहोत्री ने कंगना रनौत के सपोर्ट में अपनी बात रखी है। इन सबके बीच कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर ऋतिक रोशन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि ऋतिक रोशन ने क्या कहा।

बता दें कि, फाय डिसूजा नाम की जर्नलिस्ट ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'सांसद कंगना रनौत के साथ एयरपोर्ट पर जो घटना घटित हुई और थप्पड़ पड़ा, मैं कहना चाहूंगी कि हिंसा कभी भी इसका जवाब नहीं हो सकती। खासकर हमारे देश में तो बिल्कुल नहीं, जो गांधीजी के अहिंसा के आदर्शों से पैदा हुआ था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम किसी के विचारों और बयानों से कितना सहमत हैं, हम हिंसा से उसका जवाब नहीं दे सकते। यह सब काफी खतरनाक है, जब सुरक्षाकर्मी वर्दी में रहते हुए ऐसी हिंसक घटना को अंजाम देते हैं। सोचिए कि पिछले दस सालों में, जिन्होंने सत्ता पर सवाल उठाए, उन पर एयरपोर्ट पर कर्मियों द्वारा ऐसे ही हमला किया जाता।'

हालांकि इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने कोई कमेंट नहीं किया लेकिन उन्होंने लाइक किया। ऋतिक के इस जेस्चर को देख फैंस का मानना है कि एक्टर ने कंगना के साथ हुए सारे गिले-शिकवे मिटा दिए हैं। बता दें कि एक वक्त था जब ऋतिक और कंगना रिलेशनशिप में थे। लेकिन ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने ऋतिक से जुड़े कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+