जब विल स्मिथ के थप्पड़ पर कंगना रनौत ने किया था सपोर्ट, पुराना पोस्ट देख लोग बोले-'वो थप्पड़ सही था'
Kangana Ranaut Slap Controversy: कंगना रनौत को जब से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ महिला ने थप्पड़ मारा है तो ये मामला शांत नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार इसको लेकर चर्चे हो रहे हैं। वहीं इस बीच कंगना रनौत का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत को थप्पड़ मारने पर फैंस और तमाम बॉलीवुड सितारे उनका समर्थन कर रहे हैं। वहीं इस बीच उनका एक पुराना पोस्ट काफी चर्चा में है। जिसमें कंगना रनौत ने विल स्मिथ का क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने पर समर्थन किया था। सोशल मीडिया पर अब उनका ये पुराना पोस्ट देखर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

आपको बता दें कि, साल 2022 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी पर सबके सामने मजाक-मजाक में एक कमेंट मारा था। ये देखकर विल स्मिथ खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने गुस्से में स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था। हालांकि उन्होंने बाद में अकैडमी से माफी मांग ली थी।
वहीं कंगना रनौत विल स्मिथ के बचाव में उतरी थीं और उन्होंने कहा था कि वह वह एक्टर की जगह होती तो वो भी यही करतीं। कंगना ने पोस्ट कर लिखा था कि, 'अगर कोई बेवकूफ इंसान मेरी मां या बहन की बीमारी का इस्तेमाल मूर्खों को हंसाने के लिए करेगा तो मैं विल स्मिथ की तरह ही थप्पड़ मारूंगी। बहुत अच्छा कदम उठाया है।'
अब सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का ये पोस्ट काफी चर्चा में है। वहीं एक यूजर ने उनका पोस्ट शेयर कर लिखा, 'कंगना रनौत के अनुसार विल स्मिथ अपनी पत्नी पर मजाक उड़ानेवाले शख्स को मार सकते हैं, लेकिन एक्ट्रेस अगर दूसरी महिला को ये कहे कि उनकी माँ 100 रुपये में बैठने वाली और अपने किसान पिता का सिर काटने वाली है तो उन्हें नहीं मार सकते? दोगलेपन की सीमा है दोस्तों।' कंगना के इस पोस्ट पर अब कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वहीं नेटिजेन्स अब कंगना की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications