पहलगाम आतंकी हमले पर कंगना रनौत का चौंकाने वाला बयान, 'आतंकवाद' को लेकर ये क्या कह गईं BJP सांसद
Kangana Ranaut On Pahalgam Attack: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। गत 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन इलाके में कई पर्यटकों पर जमकर गोलियां बरसाईं और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
पहलगाम आतंकी हमले पर सेलेब्स ने दिया अपना रिएक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने पहले वहां मौजूद पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और कई घायल हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की अक्षय कुमार, संजय दत्त, अनुपम खेर, कमल हासन, सोनू सूद, रवीना टंडन जैसे कई सेलेब्स ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

कंगना रनौत ने इस हमले की कड़ी निंदा की
-इसी कड़ी में कंगना रनौत ने भी अपना गुस्सा व्यक्त किया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर 2 पोस्ट शेयर किए हैं। पहले पोस्ट में उन्होंने घटना का वीडिया शेयर करते हुए लिखा है- आतंकवाद का धर्म होता है और पीड़ितों का भी।
-इसके बाद कंगना ने अपने दूसरे पोस्ट में पीड़ितों का वीडियो शेयर किया है और लिखा है- निहत्थे और निर्दोष लोगों को निशाना बनाना पूरी तरह से निंदनीय है। कंगना ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए न्याय और कश्मीर में मजबूत सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग की है।
-कंगना रनौत ने कहा है- आतंकियों ने उन लोगों पर गोलियां चलाईं जिनके पास बचाव के लिए कुछ भी नहीं था। इतिहास में हर लड़ाई, युद्ध के मैदान में ही लड़ा गया है। जब से इन नापाकों के पास हथियार आ गए हैं, वह निहत्थे निर्दोष लोगों पर गोली चला रहे हैं। इन कायरों से कैसे लड़ा जाए, जो केवल युद्ध के मैदान के बाहर ही लड़ना चाहते हैं।
रश्मिका मंदाना ने लिखी ऐसी बात
वहीं कंगना रनौत के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा है- इससे मेरा दिल टूट गया। वहीं साउथ के फेमस एक्टर राम चरण ने एक्स अकाउंट पर लिखा है- पहलगाम में हुए आतंकी हमले से स्तब्ध और दुखी हूं। ऐसी घटनाओं का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मेरी प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
पहलगाम आतंकी हमला
गत 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के पास बैसरन घास के मैदान में एक भयानक सामूहिक गोलीबारी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहलगाम में नरसंहार कहने वाले इस हमले में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों के एक समूह पर जमकर गोलियां चलाईं। इस घातक हमले में अब तक 26 लोग मारे गए हैं और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications