'सुधर जाओ वरना..घर में घुसकर मारूंगी' क्या कंगना रनौत ने बॉलीवुड वालों को दी खुलेआम धमकी?

कंगना रनौत एक बार फिर से सोशल मीडिया पर किसी पर भड़कती हुई दिखाई दीं। उन्होंने सरेआम घर में घुसकर मारने की धमकी तक दे डाली।

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किसी पर भड़ास निकालती हुई दिखाई दी। यहां तक कि, उन्होंने पोस्ट में साफ-साफ लिखा है कि मैं पागल हूं, सुधर जाओ वरना घर में घुसकर मारूंगी। फैंस उनके इस पोस्ट से कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म माफिया के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।

कंगना ने सरेआम दी धमकी

कंगना ने सरेआम दी धमकी

बता दें कि, कंगना रनौत आए दिन सिनेमा जगत पर निशाना साधने से पीछे नहीं हटती। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बार फिर गुस्सा जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने घर में घुसकर मारने की धमकी दे डाली। फिलहाल एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कहा- 'सुधर जाओ वरना...'

कहा- 'सुधर जाओ वरना...'

कंगना रनौत अपने पोस्ट में लिखती हैं कि, 'जो भी लोग मेरे लिए परेशान थे उनकी जानकारी के लिए मैं बता देती हूं कि बीती रात से मेरे आसपास ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं हुई है, कोई मुझे फॉलो नहीं कर रहा न तो कैमरे के साथ और न ही बिना कैमरे के। देखो, जो भूत लातों से मानते हैं वो तो सिर्फ लातों से ही मानते हैं।' कंगना रनौत यहीं नहीं रूकी उन्होंने इसके बाद एक और पोस्ट लिखा।

'ये मैसेज उन चंगू मंगू गैंग के लिए...'

'ये मैसेज उन चंगू मंगू गैंग के लिए...'

कंगना आगे लिखती हैं कि, 'ये मैसेज उन चंगू मंगू गैंग के लिए है- बच्चों, तुम्हारा किसी देहाती से नहीं पाला पड़ा है, कृ्पया करके सुधर जाओ वरना घर में घुसकर मारूंगी और जिनको लगता है कि मैं पागल हूं तुमको ये तो पता है कि मैं पागल हूं लेकिन ये नहीं पता कि कितनी बड़ी वाली पागल हूं।'

कंगना ने लगाया बॉलीवुड पर आरोप

कंगना ने लगाया बॉलीवुड पर आरोप

याद दिला दें कि, हाल ही में कंगना रनौत ने जानकारी दी थी कि, कोई उन पर नजर रख रहा है। वह जहां भी जा रही हैं उनका कोई पीछा कर रहा है। घर की पार्किंग से लेकर उनके टैरेस तक कोई कैमरे से हर पल उन पर नजर रख रहा है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी थी। कंगना के इस पोस्ट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि उनका इशारा बॉलीवुड की तरफ है।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

वहीं कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस साल उनकी फिल्म इमरजेंसी रिलीज होगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस डायरेक्शन में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म इमरजेंसी में एक्ट्रेस भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा करेंगी। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Recommended Video

    Kangana Ranaut से Twitter पर भिड़ गईं Urfi Javed, Hindu And Muslim Actors पर विवाद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+