कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर शेयर की धर्मेंद्र की पुरानी तस्वीर, लिखी ये बड़ी बात

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। धर्मेंद्र की फोटो शेयर करते हुए कंगना ने उनकी तारीफ भी की है।

मुंबई, 20 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना रनौत न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बल्कि विवादास्पद बयानबाजी के लिए भी लोग उनकी चर्चा करते हैं। कंगना को अक्सर बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधते देखा गया है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। पिछले दिनों उन्होंने नूपुर शर्मा का समर्थन किया था और उसके बाद अग्निपथ स्कीम के समर्थन में इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। हालांकि इस बार उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धमेंद्र की तारीफ की है।

kangana ranaut

इंस्टा स्टोरी पर लिखी ये बड़ी बात
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। धर्मेंद्र की फोटो शेयर करते हुए कंगना ने उनकी तारीफ भी की है। कंगना रनौत ने फोटो शेयर करते हुए शानदार पोस्ट भी लिखा है। फोटो शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा है- धर्मेंद्र जी की खूबसूरती के लिए अप्रीसिएशन पोस्ट। कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आ रहे हैं। आखिरी बार वह 2 साल पहले रिलीज हुई फिल्म शिमला मिर्च में नजर आए थे। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी नजर आई थीं। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पा रहा है कि कंगना ने धर्मेंद्र की ये पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अचानक उनकी तारीफ क्यों की है।

देओल परिवार जल्द आएगा इस फिल्म में नजर
आपको बता दें कि धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म 'अपने 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक बार फिर देओल फैमिली एकसाथ नजर आएगी। फिल्म 'अपने 2' में धर्मेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे बॉबी देओल और सनी देओल भी बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंदे। इसके अलावा सनी देओल के बेटे करण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। ऐसे में फिल्म 'अपने 2' में देओल परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+