कंगना रनौत की 'धाकड़' की बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी फजीहत, 85 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए मात्र इतने रुपए

मुंबई, 15 जून: बॉलीवुड की लगातार हिट पर हिट फिल्म देने वाली कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अपनी हर फिल्म के जरिए दर्शकों के दिल पर राज करने करने वाली कंगना रनौत इस बार कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में 'धाकड़' इतनी बुरी तरह से रिजक्ट होगी शायद ऐसा कभी भी एक्ट्रेस ने नहीं भी सोचा होगा। रिलीज के एक हफ्ते के भीतर कंडीशन यहां तक पहुंच की दर्शकों के सिनेमाघर में नहीं आने पर शोज तक कैंसिल करने पड़े।

कंगना रनौत की 'धाकड़' ने किया निराश

कंगना रनौत की 'धाकड़' ने किया निराश

कंगना रनौत की 'धाकड़' ने बॉक्स ऑफिस पर उनके अब तक के सफल करियर का सबसे खबरा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 3 करोड़ रुपए की कमाई तक नहीं की और अब सिनेमाघरों से हट चुकी है। इस तरह से यह धाकड़ बॉलीवुड की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अपनी लागत से फिल्म ने 10% से भी कम बिजनेस किया है।

78 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

78 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अनुमानित 85 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई कंगना रनौत की 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस में सिर्फ 2.58 करोड़ की कमाई कर पाई है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के प्रोड्यूसर्स को करीब 78 करोड़ रुपए के बड़े नुकसान को झेलना पड़ रहा है। ऐसे में खबर यह भी आ रही है कि प्रोड्यूसर्स को बहुत सस्ते में सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स बेचने को मजबूर होना पड़ेगा।

85 करोड़ फिल्म की टोटल कोस्ट

85 करोड़ फिल्म की टोटल कोस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक 'धाकड़' के 78 करोड़ रुपए का नुकसान मेकर्स के लिए किसी बड़ी आपदा के कम नहीं है। अगर फिल्म पर एक नजर डालें तो प्रोडक्शन का कोस्ट करीब 70 करोड़ रुपए है, जिसके बाद प्रिंट और पब्लिसिटी की लागत 15 करोड़ रुपए बता जा रही है। ऐसे में फिल्म की टोटल कोस्ट 85 करोड़ है।

 78.52 करोड़ का नुकसान

78.52 करोड़ का नुकसान

वहीं कमाई की बात करें तो इंडिया थियेट्रिकल बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 2.58 करोड़, डिस्ट्रीब्यूशन शेयर (ए) से 1.16 करोड़, ओवरसीज थियेट्रिकल बॉक्स ऑफिस से 0.70 करोड़ और डिस्ट्रीब्यूशन शेयर (बी) से 0.32 करोड़। वहीं सैटेलाइट, डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स और म्यूजिक राइट्स (सी) के 5 करोड़ मिला कुल कमाई 6.48 करोड़ की हुई है। ऐसे में फिल्म को 78.52 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+