'फिल्म इंडस्ट्री में काम करना है आसान' राजनीति में आकर कंगना रनौत के बदले तेवर, बॉलीवुड छोड़ने पर क्या कहा?
Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीत हासिल की और वह भाजपा सांसद बन गईं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बताया कि राजनीति में आने के बाद अब उनका आगे का क्या प्लान है।
द हिमाचली पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बताया कि पहले भी उन्हें और परिवार के सदस्यों को राजनीति के लिए ऑफर मिला था। उन्होंने कहा कि, 'ये पहली बार नहीं है जब मुझे राजनीति के लिए अप्रोच किया गया है। बल्कि इससे भी मुझे कई बार राजनीति ज्वाइन करने के ऑफर मिले थे।'

कंगना रनौत ने ये भी बताया कि फिल्म गैंगस्टर के बाद से ही उन्हें कई नेताओं ने राजनीति में आने के ऑफर दिए थे। उन्होंने आगे कहा कि, 'साल 2019 में पॉलिटिक्स में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था। अगर मैं इसमें दिलचस्पी नहीं लेती तो मुझे इतनी परेशानी से नहीं गुजरना पड़ता। मैं इसे एक ब्रेक की तरह नहीं देख रही हूं। यह बहुत कठिन जगह है और मैं इसके लिए तैयार हूं। अगर भगवान ने मुझे यह मौका दिया है तो मैं इसे पूरी ईमानदारी से जरूर निभाऊंगी।'
कंगना रनौत ने आगे फिल्मी करियर और राजनीति की तुलना पर बात की। साथ ही बताया कि फिलहाल उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। कंगना ने कहा, "मैं उनमें से हूं जो अपने पैशन को फॉलो करती है। अगर आप मुझे फिल्म इंडस्ट्री में देखेंगे तो मैं एक एक्टर,एक लेखक, डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर हूं। यहां मेरे राजनीतिक करियर में अगर मुझे लोगों के साथ जुड़ना होगा, तो मैं इसके साथ आगे बढ़ूंगी। लेकिन मैं इस बात से इनकार कभी नहीं करूंगी कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करना राजनीति की तुलना में आसान है।"
बता दें कि, जब से कंगना रनौत ने राजनीति में कदम रखा है तो वह थप्पड़ विवाद की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रवाना होना था। लेकिन सिक्योरिटी चेक के दौरान उन्हें अचानक CISF महिला जवान कुलविंदर कौर ने जोर का थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद महिला जवान को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications