क्या महेश भट्ट ने अपनाया था इस्लाम धर्म? कंगना रनौत ने किया खुलासा, बोलीं-'असली नाम क्यों छिपा रहे हो?'

कंगना रनौत ने एक बार फिर महेश भट्ट पर निशाना साधा साथ ही उनके नाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुंबई, 4 सितंबर: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम उन सितारों में शामिल है जो कि नेपोटिज्म पर खुलकर बात करते हैं। अपने बेबाक अंदाज और खुलकर किसी चीज का विरोध करने वाली कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट के असली नाम का खुलासा कर उन पर मुसलमान होने का आरोप लगाया है।

मुसलमानों की सभा महेश भट्ट ने किया संबोधित

मुसलमानों की सभा महेश भट्ट ने किया संबोधित

दरअसल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर महेश भट्ट की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें महेश भट्ट भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में महेश भट्ट एक मुसलमानों की सभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में वह उर्दू पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कंगना रनौत ने बताया महेश भट्ट का असली नाम

कंगना रनौत ने बताया महेश भट्ट का असली नाम

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "महेश जी लापरवाही से और काव्यात्मक रूप से लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं"। इसी वीडियो की एक और क्लिप साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "मुझे बताया गया है कि महेश भट्ट का असली नाम असलम है ... उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी सोनी राजदान से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया ... वो अपना खूबसूरत नाम क्यों छिपा रहे हैं'?

'उन्हें अपने असली नाम का उपयोग करना चाहिए, न कि...'

'उन्हें अपने असली नाम का उपयोग करना चाहिए, न कि...'

कंगना रनौत यहीं नहीं रूकी उन्होंने इसके बाद महेश भट्टा का एक और वीडियो क्लिप इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है और महेश भट्ट पर निशाना साधते हुए कैप्शन पर लिखा, "उन्हें अपने असली नाम का उपयोग करना चाहिए, न कि एक निश्चित धर्म का प्रतिनिधित्व करने के लिए, जब उन्होंने धर्म परिवर्तन किया हो'।

महेश भट्ट ने किया उर्दू शब्द का इस्तेमाल

महेश भट्ट ने किया उर्दू शब्द का इस्तेमाल

वीडियो में को अगर ध्यान से सुने तो महेश भट्ट ने कई उर्दू शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा है कि, 'जहां डर है वहां इस्लाम नहीं और जहां इस्लाम है वहां डर नहीं। जैसे जहां अंधेरा होता है वहां रोशनी नहीं होती, और जहां रोशनी होती है वहां अंधेरा नहीं होता। एक हदीस मुझे मेरे अजीज दोस्त महमूद मदनी साहब ने लिखवाई थी जो मेरे कंप्यूटर पर है।' ये हदीस पढ़ने के बाद महेश भट्ट ने इसे हिंदी में अनुवाद करते हुए कहा- मदद कर'।

कंगना ने महेश भट्ट पर लगाया था मारपीट का आरोप

कंगना ने महेश भट्ट पर लगाया था मारपीट का आरोप

आपको बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने महेश भट्ट पर आरोप लगाए हों। बल्कि साल 2020 में भी कंगना ने महेश पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था, जब उन्होंने उनकी बेटी, फिल्म निर्माता-अभिनेता पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित धोखा को ठुकरा दिया था।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

वहीं कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिलहाल एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। जो कि अगले साल 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में एक्ट्रेस भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+