Kangana Ranaut: 'मैं बहुत डर गई थी, बेडशीट खून से सनी थी', कंगना ने क्यों कहा ऐसा? खोला लाइफ का सीक्रेट पन्ना
Kangana Ranaut Secrets: बॉलीवुड की बेबाक क्वीन और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत कंगना रनौत ने अपने पहले मासिक धर्म के अनुभव को साझा कर हर लड़की के दिल की बात कह दी। कंगना ने उस पल को याद किया, जब 15 साल की उम्र में उनके पहले पीरियड्स ने उन्हें डर, बेचैनी और भावनाओं के तूफान में डुबो दिया।
बेडशीट पर खून के धब्बे, मां की चिंता, और गुड़ियों का फेंका जाना-कंगना की कहानी हर उस लड़की की कहानी है, जो इस दौर से गुजरती है। आइए, इस जानें कंगना के किस्से उनकी जुबानी...

'बेडशीट खून से सनी थी, मैं रो पड़ी'
कंगना ने अपने पहले पीरियड्स को 'चौंकाने वाला और डरावना' बताया। उन्होंने कहा, 'नौवीं क्लास तक मेरी सारी सहेलियों के पीरियड्स (Kangana Ranaut Period Pain Story) शुरू हो चुके थे, लेकिन मेरे नहीं। मां बहुत चिंतित थीं। वह मुझसे बार-बार पूछती थीं, लेकिन मैं मना कर देती थी। मैं तब भी अपनी गुड़ियाओं के साथ खेलती थी। एक दिन मां गुस्सा हो गईं और बोलीं, 'पीरियड्स नहीं आ रहे, और तू गुड़िया खेल रही है?' उन्होंने मेरी सारी गुड़ियाएं फेंक दीं और कहा, 'इसी वजह से तेरे पीरियड्स नहीं आ रहे!''
फिर वह दिन आया, जब कंगना की दुनिया बदल गई। उन्होंने बताया, 'एक सुबह मैं उठी, तो बेडशीट खून से भरी थी। मैं बहुत डर गई थी। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि यह हर महीने होगा। मैं रो रही थी, सोच रही थी कि क्या ये हमेशा होता रहेगा?' मां को राहत मिली, लेकिन कंगना के लिए यह पल डरावना था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि पापा अब मुझसे प्यार नहीं करेंगे, मां मुझे गले नहीं लगाएंगी। मैं रातों-रात बड़ी हो गई थी।'

गांव की रूढ़ियां और मां का सपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के भांबला गांव में पली-बढ़ी कंगना ने बताया कि उनके घर में मासिक धर्म को लेकर पारंपरिक पाबंदियां थीं। 'उन दिनों मुझे रसोई या मंदिर में जाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन मां ने मुझे कपड़े की बजाय सैनिटरी पैड्स दिए, क्योंकि वह चाहती थीं कि नई पीढ़ी को बेहतर सुविधाएं मिलें।' कंगना ने अपनी मां की प्रोग्रेसिव सोच की तारीफ की, जिन्होंने उन्हें इस बदलाव के लिए तैयार किया।
कंगना ने कहा, 'मां बार-बार कहती थीं कि जब पीरियड्स शुरू हों, तो मुझे बताना। लेकिन जब वह पल आया, तो मैं इतनी डरी हुई थी कि समझ नहीं पा रही थी कि क्या करूं।'
कंगना की सलाह: 'लड़कियों को तैयार करें'
कंगना की यह कहानी हर लड़की के उस डर और अनिश्चितता को बयान करती है, जो पहले पीरियड्स के साथ आता है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में मासिक धर्म कोच जेमा ली ने बताया कि माता-पिता को अपनी बेटियों को इस बदलाव के लिए तैयार करना चाहिए। 'खुलकर बात करें, सैनिटरी प्रोडक्ट्स के बारे में बताएं, और पहले पीरियड को सेलिब्रेट करें-शायद छोटे गिफ्ट्स या रस्मों के साथ। इससे लड़कियां कॉन्फिडेंट और सपोर्टेड महसूस करेंगी।'

कंगना ने भी इस मुद्दे पर जागरूकता की बात की। उन्होंने कहा, 'यह हर लड़की की जिंदगी का हिस्सा है। इसे डरावना बनाने की बजाय, हमें इसे समझने और गले लगाने की जरूरत है।'

कंगना का बेबाक अंदाज
कंगना रनौत, जो अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, हमेशा अपने बिंदास बयानों से चर्चा में रहती हैं। मासिक धर्म जैसे टैबू टॉपिक पर खुलकर बोलने से उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह न सिर्फ पर्दे की, बल्कि असल जिंदगी की भी क्वीन हैं।
ये भी पढ़ें- 'विपक्षी सांसदों ने अमित शाह पर सिर्फ कागज ही नहीं पत्थर भी फेंके', कंगना रनौत का बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications