'घर आए और गिड़गिड़ाते हुए बोले...' कंगना रनौत ने ठुकराई रणबीर कपूर की 'संजू', किया बड़ा खुलासा

Kangana Ranaut Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्हें फिल्म संजू ऑफर हुई थी।

कंगना रनौत उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि उन्हें रणबीर कपूर की फिल्म संजू ऑफर हुई थी। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि रणबीर कपूर उन्हें मनाने के लिए घर आए थे।

Ranbir Kapoor

बातचीत के दौरान सिद्धार्थ कनन ने कंगना रनौत से पूछा कि, क्या उन लोगों से बात करना अजीब लगता है जिन लोगों के साथ काम करने से उन्होंने मना किया हो? एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'मैंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए हैं इसमें रणबीर कपूर की फिल्म संजू भी शामिल है। रणबीर खुद मेरे घर आए और कहा, 'संजू में रोल कर लें प्लीज' लेकिन फिर भी मैंने वो फिल्म नहीं की।'

बता दें कि, इससे पहले कंगना रनौत ने बिना रणबीर कपूर का नाम लिए एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि वह उनके घर गए थे और एक्ट्रेस से डेट करने की गुजारिश करने लगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी खुलासा किया कि बजरंगी भाईजान फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन रोल की वजह से कंगना ने ये फिल्म करने से मना कर दिया था।

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म इमरजेंसी को वह खुद डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। लंबे समय से बार-बार फिल्म की रिलीज डेट टल रही है। लेकिन अब फाइनली ये 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब देखना होगा कि कंगना रनौत की इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी, जांच कराइए', कांग्रेस सांसद के लिए कंगना रनौत ने क्यों कहा ऐसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+