Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' देखकर कंगना रनौत के बदले सुर, बोलीं- 'ऐसी फिल्मों को तो...'

कंगना रनौत ने फिल्म 'पठान' थिएटर में देखने के बाद शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Kangana Ranaut Review Pathaan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से शाहरुख ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और लगातार फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ये दीवानगी सिर्फ फैंस तक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत शाहरुख खान की फिल्म पठान की जमकर तारीफ कर रही हैं।

फिल्म पठान देखने थिएटर पहुंची कंगना

फिल्म पठान देखने थिएटर पहुंची कंगना

हाल ही में कंगना रनौत ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई को लेकर लताड़ लगाई थी। वहीं अब फिल्म पठान को लेकर हर जगह हो रही वाहवाही के बीच अब एक्ट्रेस के सुर बदले-बदले नजर आए। जी हां फिल्म पठान देखने कंगना रनौत थिएटर पहुंची। वहां बाहर निकलने के बाद वे खुद को शाहरुख और फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पाईं।

शाहरुख खान को लेकर दिया ये बयान

शाहरुख खान को लेकर दिया ये बयान

कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म पठान की जमकर तारीफ करती नजर आई। कंगना ने कहा, 'पठान अच्छा कर रही है। ऐसी फिल्में चलनी चाहिए और मुझे लगता है कि जो हमारे हिंदी सिनेमा वाले पीछे रह गए हैं, हर इंसान अपने लेवल पर कोशिश कर रहा है। मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्में चलनी चाहिए।'

'पठान एक बहुत बड़ी फिल्म है'

'पठान एक बहुत बड़ी फिल्म है'

वहीं अनुपम खेर भी इस दौरान फिल्म की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा, 'पठान एक बहुत बड़ी फिल्म है, जो बहुत बड़े बजट पर बनी है।' इसके अलावा फिल्म देखने अन्य बॉलीवुड सेलेब्स विद्युत जामवाल, ऋतिक रोशन, सुहाना खान और सलमान थिएटर में पहुंचे। सभी एक्टर्स फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस

बता दें कि कंगना रनौत हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधती रही हैं। वह अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के खान्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने जब हाल ही में ट्विटर पर वापसी की तो उन्होंने ट्वीट कर फिल्म इंडस्ट्री को मुर्ख कहा। ऐसे में अब पठान देखने पहुंची कंगना रनौत का इस तरह से तारीफ करना फैंस को रास नहीं आ रहा। नेटिजेन्स लगातार उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

शानदार रहा पठान का ओपनिंग डे

शानदार रहा पठान का ओपनिंग डे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म की 20 जनवरी से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। जिससे फिल्म ने 50 करोड़ का पहले ही बिजनेस कर लिया था। शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस क्रेजी हो रहे हैं। वहीं 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होने के बाद पहले दिन शानदार ओपनिंग की। फिल्म ने 52 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म और कितने करोड़ों का बिजनेस करती है।

Recommended Video

    Pathaan Box Office: पहले दिन Shahrukh Khan की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+