क्या कंगना रनौत ने 'आदिपुरुष' फिल्म पर साधा निशाना? पोस्ट देखकर लोगों ने कहा- प्रभास के फैंस से पंगे मत लो

निर्देशक ओम राउत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गई। नेपाल और भारत में कई जगह लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। फिल्म में लक्ष्मण और हनुमान जी की कास्टिंग को लेकर भी विवाद हो गया है। फिल्म देखने के बाद कई दर्शक आदिपुरुष के मेकर्स पर संस्कृति से छेड़छाड़ करने और भावनाओं को आहत करने के आरोप लग रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच अब बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वालीं कंगना रनौत ने एक पोस्ट करके विवाद खड़ा कर दिया है।

कंगना बोलीं- राम का नाम बदनाम न करो
हालांकि, कंगना ने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके पोस्ट को देखकर लगता है कि उन्होंने आदिपुरुष को लेकर ही कमेंट किया है। दरअसल, कंगना रनाौत ने इंस्टाग्राम पर राम, सीता और हनुमान की कई तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ बैकग्राउंड में फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का गाना बज रहा है। गाना का नाम है 'राम का नाम बदनाम न करो' जिससे साफ लग रहा है कि आदिपुरुष पर ही प्रतिक्रिया दी जा रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे आदिपुरुष से ही जोड़कर देख रहे हैं।

Adipurush-kangana-ranaut

लोगों ने कहा- प्रभास के फैंस से पंगे मत लो
वहीं सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने कंगना रनौत का समर्थन किया है। वहीं कुछ लोगों ने कंगना रनौत को चेतावनी भी दी है। कुछ लोगों ने कहा कि साउथ के दर्शक से पंगे मत लो तो वही कुछ ने कहा कि प्रभास के फैंस प्रभास के खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकते इसलिए उनसे पंगे मत लो।

फिल्म देखकर लोग हुए निराश
600 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म को देखने के बाद जब दर्शक सिनेमा हॉल के बाहर निकले तो निराश दिखे। कई तो इस फिल्म का विरोध करते दिखे। इस फिल्म के डायलॉग्स पर सबसे अधिक सवाल उठाए जा रहे हैं। कपड़े से लेकर लुक प्रत्येक चीज का मजाक उड़ाया जा रहा है। कई लोगों ने वीएफएक्स को लेकर भी तंज कसा है। इतना ही नहीं अब तो मामला कोर्ट पहुंच चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+