'चाय बेचने से लेकर ग्रह के सबसे शक्तिशाली आदमी बनने तक', कंगना ने अपने ही अंदाज में PM मोदी को दी Bday की बधाई
'चाय बेचने से लेकर इस ग्रह के सबसे शक्तिशाली आदमी बनने तक', कंगना ने अपने ही अंदाज में PM मोदी को दी Bday की बधाई
मुंबई, 17 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर को 72वां जन्मदिन है। पीएम मोदी के 72वें जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। कंगना रनौत ने अपनी और पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर शेयर करके पीएम मोदी को बधाई दी। इसके साथ कंगना रनौत ने पीएम मोदी के लिए एक लंबा पोस्ट भी लिखा। कंगना रनौत ने पीएम मोदी को 'इस ग्रह का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति' कहा है। कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

'चाय बेचने से लेकर इस ग्रह के सबसे शक्तिशाली आदमी बनने तक'
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। बचपन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने से लेकर इस ग्रह के सबसे शक्तिशाली आदमी बनने तक, क्या अविश्वसनीय यात्रा है... हम आपकी, लंबे जीवन की कामना करते हैं, लेकिन राम की तरह, कृष्ण की तरह, गांधी की तरह, आप अमर हैं।''

'आपकी विरासत कोई मिटा नहीं सकता...'
कंगना रनौत ने आगे लिखा, ''आप अब हमेशा के लिए इस राष्ट्र और उससे आगे की चेतना में अंकित हो गया। आपको हमेशा लोग प्यार करेंगे। आपकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता, इसलिए मैं आपको भगवान का अवतार कहती हूं... हम आपको हमारे नेता के रूप में पाकर धन्य हो गए।''

'मैं मोदी की सफलता के कारण उनकी बड़ी फैन हूं...'
कंगना रनौत ने जो फोटो शेयर की है, वह 2018 की है, जब वह दिल्ली में एक कार्यक्रम में गीतकार प्रसून जोशी के साथ पीएम मोदी से मिली थीं। कंगना रनौत ने इस कार्यक्रम में कहा था, ''मैं उनकी (पीएम मोदी) सफलता की कहानी के कारण मोदी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। एक युवा महिला के रूप में, मेरा मानना है कि हमें सही रोल मॉडल की आवश्यकता है। मेरा मतलब है एक आम आदमी का ग्राफ और महत्वाकांक्षा और जब भी हमारे पास एक चायवाला (चाय बेचने वाला) पीएम होता है, तो मैं हमेशा कहती हूं कि यह उसकी जीत नहीं है बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की जीत है। मुझे लगता है कि वह सही रोल मॉडल हैं।"

अनुपम खेर ने भी दी पीएम मोदी को बधाई
अभिनेता अनुपम खेर ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें! आप अपनी शपथ की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की कोशिश कर रहे हैं। सालों तक करते रहेंगे! आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद! हैप्पी बर्थडे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी।''

करण जौहर ने ऐसे किया पीएम को विश
फिल्म निर्मात और डायरेक्टर करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा, ''हमारे देश के सबसे मजबूत स्तंभ के लिए, हमारे देश को विश्व मानचित्र पर एक स्थायी पहचान बनाने के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं,नरेंद्र मोदी जी।''

अक्षय कुमार बोले- 'बस कुछ चीजें जो मुझे बहुत प्रेरणादायक लगती हैं...'
अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा, "आपकी दूरदर्शिता, आपकी गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता... बस कुछ चीजें जो मुझे बहुत प्रेरणादायक लगती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी। आपके स्वास्थ्य, खुशी की कामना करते हैं। आपका आने वाला वक्त गौरवशाली वर्ष हो।"












Click it and Unblock the Notifications