कंगना रनौत ने करण जौहर से फिर लिया पंगा, कहा- गॉसिप करते हैं, '90s के फेडिंग डायरेक्टर'
कंगना रनौत ने करण जौहर से फिर लिया पंगा, कहा- गॉसिप करते हैं, '90s के फेडिंग डायरेक्टर'
मुंबई, 29 अप्रैल: बॉलीवुड में कंगना रनौत और करण जौहर की तूतू-मैंमैं हर कोई जानता है। फिल्म इंडस्ट्री में शायद सारे विवाद सुलझ सकते हैं लेकिन कंगना और करण जौहर के रिश्ते में कभी कोई सुधार नहीं होने वाला है। कंगना रनौत ने घोषणा की कि उनके पहले प्रोडक्शन प्रोजेक्ट टीकू वेड्स शेरू का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। कंगना रनौत ने नेटफ्लिक्स और करण जौहर पर चुटकी ली है और करण जौहर को '90s के फेडिंग डायरेक्टर' बुलाया है।

नेटफ्लिक्स के बहाने करण पर कंगना ने साधा निशाना
कंगना रनौत ने कहा कि जब नेटफ्लिक्स के प्रमुख ''90s के गायब होते डायरेक्टर'' द्वारा आयोजित स्टार-स्टडेड पार्टियों में हिस्सा ले रहे थे तो अमेजन प्राइम वीडियो के प्रमुख उन लोगों के साथ मशगूल थे, जो इस प्लेटफॉर्म का कंटेंट तैयार करते हैं।'' कंगना ने अपने इंस्टा पोस्ट में यह भी लिखा कि अमेजन प्राइम वीडियो भारत में नेटफ्लिक्स से अच्छा कर रहे हैं।

'90s के डायरेक्टर की बदनाम पार्टियों में...'
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''डेटा से पता चलता है कि अमेजन प्राइम वीडियो भारत में नेटफ्लिक्स की तुलना में बेहतर कर रहे हैं और अच्छा परफॉर्म दे रहे हैं। वो ऐसा इसलिए क्योंकि वे बहुत अधिक खुले दिमाग वाले और लोकतांत्रिक हैं। जब इंटरनेशनल हेड इंडिया आते हैं तो वो 90s के डायरेक्टर की बदनाम पार्टियों में नहीं जाते। बल्कि वो उनसे मिलते हैं, जो उनके प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट बनाते हैं।''

'इंडियन मार्केट 90s के डायरेक्टर का नहीं है...'
कंगना रनौत ने आगे लिखा, '' पिछली बार मैंने सुना था कि नेटफ्लिक्स के प्रमुख भारतीय बाजार को समझने में सक्षम नहीं थे ... वैसे इंडियन मार्केट सिर्फ एक गॉसिप करने वाले 90s के डायरेक्टर का नहीं है...। यहां सैकड़ों प्रतिभाशाली लोग हैं।"

करण जौहर ने दी थी पार्टी
बता दें कि करण जौहर ने पिछले रविवार को नेटफ्लिक्स ग्लोबल टीवी की हेड बेला बजरिया के लिए एक पार्टी होस्ट की थी और इसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। मेहमानों की सूची में शाहरुख खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सारा अली खान, कृति सेनन, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर मनीष मल्होत्रा, शशांक खेतान और सिद्धार्थ रॉय कपूर शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications