'सेक्स वर्कर की नकल, बीड़ी लेना, बच्ची के लिए ठीक है?', आलिया की गंगूबाई पर नेहरू तक पर कंगना ने साधा निशाना

'सेक्स वर्कर की नकल करना, बीड़ी लेना, बच्ची के लिए ठीक है?', आलिया की गंगूबाई पर नेहरू तक पर कंगना ने साधा निशाना

मुंबई, 14 फरवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां के बाद अब आलिया भट्ट की आने वाली 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के चल रहे प्रमोशन के पर कंगना रनौत ने निशाना साधा है। कंगना ने उस वीडिया पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें एक छोटी बच्ची फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के किरदार में दिख रही है। फिल्म सेक्स वर्कर गंगूबाई के जीवन पर आधारित है। छोटी बच्ची वीडियो में गंगूबाई के किरदार में दिख रही है, बच्ची के मुंह में बीड़ी है और वह गंगूबाई के डॉयलग्स बोल रही है। कंगना को फिल्म के प्रमोशन का ये अंदाज पसंद नहीं आया है।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर नेहरू पर भी कंगना पर साधा निशाना

'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर नेहरू पर भी कंगना पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,''सरकार को ऐसे सभी पैरंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जो कि एक ऐसी फिल्म के प्रमोशन से पैसा कमाने के लिए नाबालिग बच्चों यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। जो एक मशहूर वेश्या (गंगूबाई) और उसके दलाल की बायॉपिक है, जिन्होंने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी लड़कियां सप्लाई की थीं। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी कृपया इसमें दखल दें।''

'अश्लील डायलॉग्स बोलते हुए सेक्स वर्कर की नकल करना उचित है...'

'अश्लील डायलॉग्स बोलते हुए सेक्स वर्कर की नकल करना उचित है...'

कंगना रनौत ने एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''क्या इस बच्ची को मुंह में बीड़ी लेकर अश्लील डायलॉग्स बोलते हुए सेक्स वर्कर की नकल करनी चाहिए क्या? आप इसकी बॉडी लैंग्वेज देखिए...? क्या इतनी छोटी उम्र पर इसे कामुक दिखाया जाना ठीक है? ऐसे और सैकड़ों बच्चे हैं, जिनका इस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है।''

25 फरवरी को रिलीज होगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

25 फरवरी को रिलीज होगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म को संजय लीला भंसाली के डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और विजय राज भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के चैप्टर पर आधारित है। इस किताब में कमाठीपुरा की माफिया गंगूबाई कोठेवाली के बारे में लिखा गया है।

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी वीडियो पर जताई आपत्ति

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी वीडियो पर जताई आपत्ति

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस बच्ची के वायरल वीडियो पर आपत्ति जताई है। ट्वीट कर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''कमाठीपुरा के रेड लाइट एरिया में गंगूबाई काठियावाड़ी वेश्यालय की मैनेजर थीं। इस बच्ची (वीडियो में दिखने वाली बच्ची) को बेशक इस बात की जानकारी नहीं होगी कि उसे क्या पेश करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन मुझे यकीन है कि फिल्म फेयर और फिल्म निर्माता करते हैं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो सरकार को आगे आकर शिक्षित करने में मदद करनी चाहिए?''

'आपको ध्यान देना होगा कि आपके बच्चे क्या सीख रहे हैं...'

'आपको ध्यान देना होगा कि आपके बच्चे क्या सीख रहे हैं...'

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, '' मैं फिल्मफेयर से आग्रह करती हूं कि आप बच्चों को जो दिखा रहे हैं और जिस तरह के दर्शकों को आप छोटे बच्चों का उपयोग करके पूरा करेंगे, उसके प्रति थोड़ा संवेदनशील रहें। माता-पिता, मुझे आशा है कि आप इस पर पुनर्विचार करेंगे और बच्चों पर ध्यान देंगे कि आपके बच्चे कैसे और क्या चीजें सीख रहे हैं।''

कंगना की आ रही है बैक-टू-बैक कई फिल्में

कंगना की आ रही है बैक-टू-बैक कई फिल्में

कंगना रनौत की बैक-टू-बैक कई फिल्में आ रही है। कंगना अगली बार 'धाकड़' में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना फिल्म तेजस में वायु सेना पायलट की भूमिका में दिखने वाली हैं। इनके अलावा, कंगना को 'सीता: द अवतार' के लिए भी जल्द शूटिंग करेंगी।

यहां देखें ये Viral Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+