कंगना रनौत ने बॉलीवुड की फीस को लेकर किया ये बड़ा दावा, कहा- ए लिस्ट एक्ट्रेसेस करती हैं कुछ 'खास फेवर्स'
Kangana Ranaut On Pay Parity: कंगना रनौत ने ये दावा किया है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में हीरो के समान फीस मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि कई ए लिस्टर एक्ट्रेसेस हैं जो फ्री में काम कर देती हैं।

Kangana Ranaut On Pay Parity: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत न सिर्फ अनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह अपनी बयानबाजी के लिए भी काफी फेमस हैं। कंगना रनौत पिछले कुछ समय से हर मुद्दे पर अपनी बात रखती नजर आती हैं। इस बार कंगना रनौत ने बॉलीवुड की पे पैरिटी पर बात की है। उन्होंने दावा किया है कि एकमात्र वो ही ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें पुरुष कलाकारों के समान पैसा दिया जाता है।
पे पैरिटी पर बोलीं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड के पे पैरेटी पर खुलकर बात की है। कंगना ने ये दावा किया है कि वह पहली एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में पे पैरिटी के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि कई ए लिस्टर एक्ट्रेसेस हैं, जो फ्री में काम करती हैं। या फिर उन एक्ट्रेसेस को अपने रोल के लिए कुछ और फेवर्स भी करने होते हैं।
प्रियंका चोपड़ा के वीडियो पर कंगना का रिएक्शन
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बॉलीवुड में हीरो-हीरोइनों को मिलने वाली फीस के बारे में बता रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं कि 60 फिल्में करने के बावजूद भी उन्हें पुरुष कलाकारों के मुकाबले 10 प्रतिशत ही पैसा दिया जाता है। अब कंगना रनौत ने इस बात पर ही अपनी प्रतिक्रिया दी है।
महिलाएं पुरुषों के बनाए नियमों के आगे होती हैं नतमस्तक
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- ये बात सही है कि महिलाएं पुरुषों के बनाए नियमों के आगे नतमस्तक हो जाती हैं। मैंने बॉलीवुड की पे पैरिटी पर सबसे पहले लड़ाई लड़ी है। मैं जिन रोल के लिए लड़ाई लड़ रही थी, कई एक्ट्रेस ने वह रोल फ्री में ही कर दिए हैं। इसके पीछे कारण ये है कि वो एक्ट्रेसेस जानती थी कि कहीं यह रोल सही लोगों को न मिल जाए और फिर वह अपना आर्टिकल रिलीज करवाती हैं कि बॉलीवुड में उन्हें सबसे ज्यादा पैसा मिलता है।

कंगना का दावा- मुझे हीरो के समान पैसा मिलता है
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने ये भी दावा किया है कि फिल्म इंडस्ट्री में वह एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें पुरुष कलाकारों के समान ही पैसा मिलता है। कंगना रनौत इस बारे में कहती हैं- फिल्म इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि एकमात्र मैं ही हूं जो पुरुष कलाकारों के समान पैसा लेती है।
कंगना रनौत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार कंगना रनौत जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म तेजस में भी नजर आने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों को लेकर कंगना रनौत काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications