अयोध्या के राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कंगना रनौत को मिला न्यौता, इंस्टा पर शेयर किया निमंत्रण पत्र

Kangana Ranaut Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां इस समय जोरो-शोरों से चल रही हैं। आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस ऐतिहासिक दिन को यादागार बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ साथ, बिजनेसमैन और राजनेताओं सहित कई लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कंगना रनौत को मिला राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण
में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत, प्रभास से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर तक, कई ऐसी नामचीन हस्तियां हैं, जिनका नाम इनविटेशन लिस्ट में शामिल है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कानाम भी शामिल कर लिया गया है।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने शेयर किया इनविटेशन कार्ड
कंगना रनौत ने खुद बताया है कि उन्हें राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता मिल गया है। उन्होंने इसे लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है। कंगना ने बताया है कि फाइनली उन्हें राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न्यौता मिल गया है। इसकी झलक शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने 'राम सिया राम' गाना भी लगाया है। आपको बता दें कि राम मंदिर के उद्घाटन के आमंत्रण पत्र की झलक काफी शानदार लग रही है। 14 पन्नों में छपे इस निमंत्रण पत्र के पहले पन्ने पर भगवान राम का चित्र साफ सुशोभित हो रहा है।

7 हजार लोगों को राम मंदिर का निमंत्रण
राम मंदिर के उद्घाटन के इस खास मौके पर निमंत्रण को लेकर काफी बहस भी चल रही है। गूगल पर लगातार एक सवाल सर्च किया जा रहा है कि कौन-कौन से सेलेब्स और हस्तियों को इसके लिए इनविटेशन भेजा गया है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट ने 7000 लोगों को निमंत्रण भेजा है, जिसमें 3000 वीआईपी शामिल हैं।

इन बॉलीवुड हस्तियों को भेजा गया है इनविटेशन
राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित, सनी देओल, टाइगर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, अजय देवगन, कंगना रनौत को बुलाया गया है। इसके अलावा बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मधुर भंडारकर और संजय लीला भंसाली को भी निमंत्रण दिया गया है।

इन साउथ स्टार्स की रहेगी मौजूदगी
सुपरस्टार रजनीकांत को इस ऐतिहासिक दिन पर अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा साउथ के फेमस स्टार्स जैसे प्रभास, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, यश और ऋषभ शेट्टी को भी न्यौता दिया गया है।

टेलीविजन और क्रिकेट जगत की हस्तियां
रामानंद सागर के रामायण में 'राम' का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के साथ साथ माता सीता का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को भी न्यौता मिला है। इसके अलावा, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली सहित भारतीय क्रिकेटर भी इस बड़े दिन पर आमंत्रित किए गए हैं। कथित तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान भाषण भी देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+