फैन ने कंगना रनौत को दी फॉलोअर्स खरीदने की सलाह, एक्ट्रेस ने कहा, 'ऐसी गैरजिम्मेदारी के परिणाम भुगतने होंगे'
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं एक यूजर ने एक्ट्रेस को फॉलोअर्स बढ़ाने की सलाह दे डाली।

Kangana Ranaut Twitter Followers: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के हर पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। कंगना का उन सितारों में नाम शुमार है जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है।
कंगना रनौत को फैन ने दी फॉलोअर्स बढ़ाने की सलाह
कंगना रनौत की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस भी उनके हर पोस्ट पर अपने रिएक्शन देते हैं। वहीं कंगना अपने बिंदास जवाबों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। वहीं अब एक यूजर ने एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने की सलाह दे डाली। जिसका कंगना रनौत ने करारा जवाब दिया है।
एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब
दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने कंगना रनौत की प्रोफाइस का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, कंगना रनौत आप बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं आपको भी बाकी की तरह फॉलोअर्स खरीद लेने चाहिए। आप सोशल मीडिया पर इससे कई ज्यादा फॉलोअर्स डिजर्व करती हैं। अब इस यूजर का यह ट्वीट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। जिस पर कंगना रनौत ने भी अपना रिएक्शन दिया।
Seriously @KanganaTeam you are top actress you should also buy fake followers like other actresses you deserve better than this 🤌💟 pic.twitter.com/xdZrS30ysZ
— carla (@Estersupermacy) May 5, 2023
एक्ट्रेस का ट्वीट हो रहा वायरल
कंगना रनौत ने इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा, नहीं मैं नहीं चाहती कि बहुत सारे लोग मेरे सभी पोस्ट देखें। अगर यही फॉलोअर्स मेरे कम हो जाएं तो और भी बेहतर है। भगवान श्री कृष्णा ने कहा है कि, जब तक मांगा ना जाए तब तक कोई भी वस्तू अर्पित ना करें। इस तरह से गैरजिम्मेदारी के परिणाम होते हैं। एक्ट्रेस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैंस कर रहे एक्ट्रेस की तारीफ
कंगना के फैंस उनकी प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं और कई लोगों ने ट्वीट कर उनकी राय की तारीफ की। उनमें से एक ने कहा, "बिल्कुल सही, और नकली फॉलोअर्स की क्या जरूरत है, वह बाहरी दुनिया की असली शख्सियत हैं और अंदर से भी..बेहद प्यार।" एक अन्य ने लिखा, "यही आपको दूसरों से अलग बनाता है। यही कारण है कि हम आपको पसंद करते हैं और आप एक अच्छी एक्ट्रेस हैं।"
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा श्रेयस तलपड़े, भूमिका चावला, सतीश कौशिक जैसे बड़े सितारे लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications