कंगना की 'इमरजेंसी' को मिली हरी झंडी, कब रिलीज हो रही है फिल्म? एक्ट्रेस ने कही ये बात
Kangana Ranaut Emergency: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज होने से पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिर गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म के कई सीन्स को विवादित बताकर रिलीज पर रोक लगने की बात चल रही थी। हालांकि हाल ही में फिल्म को लेकर कंगना का बयान सामने आया है। कंगना ने ट्वीट कर बताया कि उनकी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमें अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए सेंसरशिप सर्टिफिकेट मिल गया है, हम जल्द ही रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे। आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद।

कब रिलीज होने वाली थी फिल्म?
बताते चलें कि इससे पहले कंगना रनौत की ये फिल्म 4 सितंबर साल 2024 को रिलीज होने वाली थी। मगर सिख संगठनों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया। सिखों का आरोप है कि फिल्म में उनके समाज को गलत तरीके से दिखाया गया है।
सीबीएफसी ने इससे पहले ही फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया था मगर सिखों का आक्रोश सामने आया तो हल्ला मच गया। मध्य प्रदेश कोर्ट ने सीबीएफसी को आदेश दिया कि सर्टिफिकेट देने से पहले सिखों को हो रही आपत्ति पर ध्यान दिया जाए।
जानकारी के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को सर्टिफिकेट पास करने के लिए शर्ते रखी थीं। फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई गई थी। ऐतिहासिक मुद्दों पर भी डिस्क्लेमर लगाने के आदेश दिये थे। कंगना की इस फिल्म की बात करें तो देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वे भूमिका में हैं। एक्टिंग के साथ-साथ कंगना ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे।।












Click it and Unblock the Notifications