'मुझे शादी और बच्चे...', क्या 36 की उम्र में कंगना रनौत बनेंगी दुल्हन? मिस्ट्री मैन बनेंगे हमसफर!
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत अक्सर अपनी फिल्मों और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय देती हैं। लेकिन इस बीच कंगना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई।
दरअसल, कंगना रनौत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस सीक्रेट मैन का हाथ थामे हुए नजर आईं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस अब जल्द ही शादी करने वाली हैं। इन चर्चाओं के बीच एक बार कंगना रनौत ने शादी की प्लानिंग को लेकर खुलासा किया था।

'टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा था कि वह अगले 5 सालों में शादी कर लेंगी। एक्ट्रेस ने बताया, मैं चाहती हूं कि अब मैं जल्द शादी करके बच्चे पैदा करूं। अगले पांच सालों में मैं खुद को एक पत्नी और मां के रूप में देखना चाहती हूं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह एक फैमिली पर्सन हैं और इसलिए वह जल्द शादी करने का मन बना रही हैं।
कंगना रनौत से आगे पूछा गया कि वह लव या अरेंज कैसी शादी करना चाहती हैं? एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, 'ये बेहतर होगा कि मेरी शादी अरेंज्ड हो क्योंकि पास्ट रिलेशनशिप कुछ खास नहीं रहा।' एक्ट्रेस से जब उनके पार्टनर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कि इसके बारे में वह जल्द ही सबको बताएंगी।
बीते शुक्रवार को कंगना रनौत को एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों को एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए सैलून के बाहर एकसाथ नजर आए। बता दें कि, ये मिस्ट्री मैन पेशे से हेयर स्टाइलिस्ट हैं। इनका अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ भी खास कनेक्शन है। फिलहाल इस फोटो पर अब तक कंगना रनौत की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications