'मुझे मेरे कर्मों का फल मिल रहा है', कंगना रनौत ने प्रोड्यूसर्स से की थी ऐसी डिमांड, अब हुआ ये हाल

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत न सिर्फ शानदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना रनौत की दमदार एक्टिंग की तो हर कोई तारीफ करता है लेकिन वो कई मौकों पर अपनी राय रखने के कारण चर्चा में आ जाती हैं।

6 सितंबर 2024 को रिलीज हो रही है कंगना की 'इमरजेंसी'
फिलहाल कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 6 सितंबर 2024 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कंगना न सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी बल्कि वह इस मूवी की प्रोड्यूसर भी वही हैं।

kangana ranaut

प्रोड्यूसर बनने के बाद कंगना रनौत का हुआ ऐसा हाल
कंगना रनौत ने हाल ही में एक इवेंट में कहा है कि प्रोड्यूसर बनने के बाद उन्हें एक्टर्स की ओर से की जाने वाली डिमांड का मतलब समझ आ रहा है। कंगना ने कहा है- सेट पर मेरी डिमांड एक डीवा की तरह होती थी। मनपसंद रूम न मिलने पर मैं शूट से मना कर देती थी। आज यही रिएलिटी चेक मेरे साथ हो रहा है।

'मुझे मेरे कर्मों का फल मिल रहा है'
कंगना रनौत ने आगे कहा- मुझे मेरे कर्मों का फल मिल रहा है। मैंने अपने भाई से एक दिन कहा था कि ये मेरे कर्मों का नतीजा है। हम भी कहा करते थे कि हमें ये होटल चाहिए, वो कमरा चाहिए नहीं तो हम शूट पर नहीं आएंगे। अब प्रोड्यूसर बनने के बाद मुझे भी वही सारी डिमांड झेलनी पड़ रही है। मैं हमेशा से जमीन से जुड़ी रही हूं। मुझे फेक लोग एकदम पसंद नहीं हैं। ऐसे लोगों से मुझे नफरत है।

कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी
आपको बता दें कि कंगना रनौत को फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले सिख चरमपंथी समूहों ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही कई सिख संगठनों और कुछ राजनेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है।

फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाने की मांग
वहीं फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को रोके जाने को लेकर पंजाब एंड चंडीगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने से पहले याचिकाकर्ताओं ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। याचिकाकर्ताओं के वकील ईमान सिंह खारा के मुताबिक गुरिंदर सिंह और जगमोहन सिंह खालसा की ओर से हाईकोर्ट में इमरजेंसी को लेकर एक रिव्यू कमेटी बनाए जाने और आपत्तिजनक सीन हटाए जाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+