'मैं डरने वाली नहीं, ये गुंडराज नहीं चलेगा', जान से मारने की धमकी पर कंगना रनौत की दहाड़

Kangana Ranaut: हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। जी हां...कंगना रनौत को अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कंगना को सिख चरमपंथी समूहों ने दी है, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं।

इतना ही नहीं, कंगना रनौत की 'इमरजेंसी'फिल्म पर देश ही नहीं, राजनीतिक गलियारों में भी हंगामा मचा हुआ है। इस फिल्म पर कई सिख संगठनों ने बैन लगाने की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। अब इस परे बवाल पर कंगना रनौत ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वो ऐसी किसी धमकियों से डरने वाली बिल्कुल नहीं हैं।

Kangana Ranaut

जान से मारने की धमकी मिने के बाद अब कंगना रनौत ने कहा, 'मुझे डरा नहीं सकते। इस देश की आवाज को मैं मरने नहीं दे सकती। ये लोग मुझे धमका ले, गोलियां मार ले। मैं नहीं डरने वाली...ये गुंडाराज नहीं चलेगा।' खबर के मुताबिक, इमरजेंसी फिल्म का विरोध करने वालों से कंगना ने कहा कि वो इसकी रिलीज का इंतजार करें।

कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म फैक्ट्स पर आधारित है, जो पब्लिक डोमेन है वही बताया गया है। आपको बता दें कि कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को रिलीज होगी। इमरजेंसी फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े भी अहम भूमिका में हैं।

कंगना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में 1975 के आपातकाल के दौरान देश की स्थिति को दिखाया गया है।'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

विक्की थॉमस नाम के व्यक्ति ने दी धमकी
खबर के मुताबिक, विक्की थॉमस सिंह नाम के व्यक्ति ने वीडियो जारी कर कहा, 'अगर खालिस्तानी नायक जरनैल सिंह को आतंकवादी दिखाया गया है, तो याद रखें कि इंदिरा गांधी के साथ क्या हुआ था?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+