कंगना रनौत ने कार्तिक आर्यन की तारीफ के बांधे पुल, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली, 21 मई: कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 2 ने पहले दिन 14 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़ दिए हैं। सूर्यवंशी के बाद भूल भुलैया 2 दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने कोरोना काल के बाद ताबड़तोड़ कमाई की है। भूल भुलैया 2 के साथ शुक्रवार को रिलीज हुई कंगना रनौत की धाकड़ फ्लॉप हो गई है। अपनी फिल्म के फ्लॉप होने के बीच कंगना ने कार्तिक को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी है।

फ्लॉप हो गई कंगना का 'धाकड़'

फ्लॉप हो गई कंगना का 'धाकड़'

कंगना रनौत की धाकड़ और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर टकराईं थी। हालांकि, कार्तिक की फिल्म जहां दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही। वहीं धाकड़ को फ्लॉप घोषित किया गया है। हालांकि कंगना को अपनी फिल्म धाकड़ में एक्टिंग को लेकर तारीफ मिल रही है। कंगना ने लिखा- भूल भुलैया 2 की टीम को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सूखा खत्म करने के लिए बधाई। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ पूरी टीम को शुभकामनाएं। कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार्तिक-कियारा को बधाई देते हुए फिल्म के लिए कही ये बात

कार्तिक-कियारा को बधाई देते हुए फिल्म के लिए कही ये बात

कंगना से मिली बधाई को लेकर जब कार्तिक आर्यन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, जिन्होने आज तक परफॉर्मेंस पर परफॉर्मेंस दिए, उनसे जब ऐसी तारीफ मिली तो मैं बहुत खुश हुआ। उनका ट्रेलर भी बहुत कमाल का है। डोनो फिल्म्स की ऑडियंस अलग है और मैं वास्तव में उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वो भी बहुत अच्छी पिक्चर निकलेगी। अनीस बज्मी के डायरेक्श में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है।

दर्शकों को खींचने में सफल रही भूल भुलैया 2

दर्शकों को खींचने में सफल रही भूल भुलैया 2

खैर, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बॉलीवुड की इस हालिया रिलीज फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सराहा गया है। पुष्पा, केजीएफ 2 और आरआरआर जैसी दक्षिण की फिल्में हिंदी दर्शकों पर राज कर रही थीं, लेकिन कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया ने हिंदी दर्शकों को फिर से अपनी ओर खींचा है। दर्शक इस हॉरर-कॉमेडी में कार्तिक को प्यार दे रहे हैं।

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत फिल्म 'धाकड़' के बाद अब फिल्म 'तेजस' और फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में काम करती नजर आएंगी। कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद अब फिल्म 'फ्रेडी' और फिल्म 'शहजादा' में काम करते दिखाई देंगे। वहीं, कियारा आडवाणी फिल्म 'जुग जुग जियो' और फिल्म 'गोविंदा तेरा नाम' मे नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+