'ये जिहादियों की हरकत...' सलमान रुश्दी पर हुए हमले को लेकर भड़कीं कंगना रनौत, गुस्से में बोल गईं ये बात

अमेरिका में शुक्रवार साहित्य से जुड़े समारोह में सलमान रुश्दी के गले और पेट में चाकू से वार किया गया था। अमेरिका ही नहीं, बल्कि भारत में भी हमले की कड़ी निंदा हो रही है। इस कड़ी में कंगना रनौत ने इसपर रिएक्टर किया है।

मुंबई, 13 अगस्त: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया, जब लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में रुश्दी की गर्दन से काफी खूब भी बहा। उन्हें फिलहाल सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस हमले की निंदा सिर्फ अमेरिका के एक शहर में ही नहीं, बल्कि भारत में भी हो रही है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस हमले पर गुस्सा जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बुरी तरह से किया हमला

बुरी तरह से किया हमला

हमलावर ने सलमान रुश्दी पर चाकू से 20 सेकेंड में तकरीबन 10 से 15 बार वार किए। जिसके बाद से ही उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेखक पर कितनी बुरी तरह से हमला किया गया था। लोगों का कहना है कि उन्हें हमले में काफी चोटें आई हैं और उनकी एक आंख तक जा सकती है।

महज 24 साल का है हमलावर

महज 24 साल का है हमलावर

बताते चलें कि इतनी क्रूरता से हमला करने वाले शख्स की पहचान हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हमलावर न्यू जर्सी का रहने वाला हादी मतार है और इसकी उम्र महज 24 साल है।

कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया

कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया

लेखक की हालत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनपर कितनी बुरी तरह से हमला किया गया होगा। इस हमले की निंदा सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि भारत में भी हो रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी हमले की निंदा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने बताया जिहादी

कंगना ने बताया जिहादी

हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने इसे जिहादी करार दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि जिहादियों के द्वारा एक और हमला। शैतानी छंद अपने वक्त की सबसे बड़ी किताब है। कंगना ने इसे घृणित काम बताया है और कहा कि मैं इतनी स्तब्ध हूं कि मेरे पास शब्द तक नहीं हैं।

हर जगह हो रही हमले की निंदा

हर जगह हो रही हमले की निंदा

बताते चलें कि शुक्रवार को साहित्य से जुड़े समारोह में सलमान के गले और पेट में चाकू से वार किया गया था। उनकी हालत बेहद खराब है और फिलहाल उन्हें सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं हमलावर की पहचान 24 साल के हादी मटर के रूप में हुई है, जो इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+