बॉलीवुड को लेकर महेश बाबू के जिस बयान पर मचा है हंगामा, उसपर कंगना रनौत ने दिया ये बड़ा बयान

बॉलीवुड को लेकर महेश बाबू के जिस बयान पर मचा है हंगामा, उसपर कंगना ने दिया ये बड़ा बयान

मुंबई, 13 मई: 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता...' ये बयान देकर विवादों में घिरे साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के समर्थन में अब एक्ट्रेस कंगना रनौत आई हैं। तेलुगु अभिनेता महेश बाबू के इस बयान से कंगना रनौत सहमत हैं। कंगना रनौत ने कहा है कि ये तो सच है कि बॉलीवुड महेश बाबू को अफोर्ड नहीं कर सकता। कंगना ने ये बयान दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म एक्शन थ्रिलर धाकड़ के दूसरे ट्रेलर लॉन्च करने के दौरान दी। महेश बाबू के इस बयान पर सुनील शेट्टी से लेकर महेश भट्ट तक के बयान आ चुके हैं।

महेश बाबू बोले- 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता..'

महेश बाबू बोले- 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता..'

महेश बाबू इन दिनों अपनी फिल्म ''सरकार वारी पाता'' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान महेश से पूछा गया कि वह हिंदी में कब फिल्म करेंगे। जिसका जवाब देते हुए महेश बाबू ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं अभिमानी (एरोगेंट) लगूंगा। मुझे हिंदी से बहुत सारे प्रस्ताव मिले। लेकिन, सिंपल सी बात यह है कि मुझे नहीं लगता कि वे मुझे बॉलीवुड अफोर्ड कर सकता है। मैं अपना समय बर्बाद नहीं कर सकता। मुझे यहां जिस तरह का सम्मान यहां मिलता है। मुझे यहां जिस तरह का स्टारडम यहां मिला है। मैंने वास्तव में कभी भी अपनी इंडस्ट्री को छोड़कर दूसरे में जाने के बारे में नहीं सोचा।''

Recommended Video

    साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu ने Bollywood को किया तौबा, जानें क्या है वजह ?| वनइंडिया हिंदी
    महेश बाबू के बयान पर कंगना बोलीं- 'ये तो उन्होंने सही कहा...'

    महेश बाबू के बयान पर कंगना बोलीं- 'ये तो उन्होंने सही कहा...'

    धाकड़ के दूसरे ट्रेलर लॉन्च के दौरान, कंगना रनौत से तेलुगु स्टार महेश बाबू की टिप्पणी के बारे में पूछा गया। तो कगंना बोलीं, ''ये तो उन्होंन (महेश बाबू) सही कहा। मैं इससे सहमत हूं।" कंगना ने आगे कहा, ''मैं इस तथ्य को जानती हूं कि उन्हें (महेश बाबू) विभिन्न फिल्म निर्माताओं से बहुत सारे प्रस्ताव मिलते हैं। उनकी पीढ़ी के अभिनेताओं ने तेलुगु फिल्म उद्योग को भारत में नंबर एक फिल्म उद्योग बना दिया है। इसलिए, बॉलीवुड निश्चित रूप से उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है।''

    'तेलुगु फिल्म उद्योग को थाली में कुछ परोस कर नहीं मिला...'

    'तेलुगु फिल्म उद्योग को थाली में कुछ परोस कर नहीं मिला...'

    कंगना रनौत ने महेश बाबू और तेलुगु फिल्म उद्योग की प्रशंसा की। कंगना रनौत ने कहा, ''उन्होंने (महेश बाबू) अपने उद्योग के प्रति सम्मान दिखाया है और कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता है। हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि तेलुगु फिल्म उद्योग को थाली में कुछ भी परोस कर नहीं मिला। पिछले 10-15 सालों में उन्होंने कड़ी मेहनत की है और यहां तक कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री को भी पीछे छोड़ दिया है। हम केवल उनसे सीख सकते हैं।''

    महेश बाबू ने अपने बयान पर दी थी सफाई

    महेश बाबू ने अपने बयान पर दी थी सफाई

    अपने बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद, महेश बाबू ने स्पष्ट किया कि उनका बयान केवल उनके फिल्म उद्योग के लिए उनके प्यार का प्रतिबिंब था। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से तेलुगु फिल्में करना चाहता हूं। और मैं हमेशा कामना करता हूं कि तेलुगू फिल्में देश भर में अच्छा प्रदर्शन करें। मैं दृढ़ता से महसूस करता हूं कि हम अपने उद्योग को पीछे छोड़कर दूसरे उद्योग में क्यों जाएं। मुझे बहुत खुशी है कि हमारी फिल्में वहां (उत्तर भारत में) पहुंच रही हैं। हमारी फिल्में अखिल भारतीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और मेरा सपना सच हो रहा है।"

    कंगना ने हिंदी भाषा विवाद पर भी कही ये बात

    कंगना ने हिंदी भाषा विवाद पर भी कही ये बात

    कंगना रनौत ने हिंदी पर राष्ट्रीय भाषा की बहस पर भी अपना बयान दिया। अभी हाल ही में अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच हिंदी भाषा को लेकर विवाद छिड़ गया था। कंगना रनौत ने इस विवाद पर कहा, "इस देश में कई भाषाएं हैं और कोई भी भाषा दूसरी भाषा से कम नहीं है। इसलिए सभी भाषाओं का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए।"

    'जिस राज्य में जाइए...वहां की भाषा जरूर सीखिए...'

    'जिस राज्य में जाइए...वहां की भाषा जरूर सीखिए...'

    कंगना रनौत को लगता है कि जो लोग अलग-अलग राज्यों में जाते हैं उन्हें उस विशेष राज्य की संस्कृति को अपनाना चाहिए और राज्य की भाषा भी सीखनी चाहिए। कंगना ने कहा, ''जब आप किसी दूसरे राज्य में जाते हैं, तो आपको उस राज्य की भाषा सीखनी चाहिए। मैं हिमाचल (प्रदेश) से मुंबई शिफ्ट हो गई, इसलिए मैंने मराठी सीखी। इसी तरह, जो कोई भी उत्तर राज्यों में आता है, उसे हिंदी सीखनी चाहिए और राज्य की संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। हमें ऐसी सभी चीजों से ऊपर उठना चाहिए।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+