कंगना रनौत ने रेखा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, कहा- 'मेरी प्यारी 'गॉडमदर'
मुंबई, अक्टूबर 10। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का आज जन्मदिन है। वो आज 67 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियां और अभिनेता रेखा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' के नाम से मशहूर कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर बहुत बेहतरीन अंदाज में रेखा को जन्मदिन की बधाई दी है। कंगना ने रेखा के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने रेखा को 'गॉडमदर' कहा है।
Recommended Video

कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई थ्रोबैक फोटो
कंगना ने इस मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेखा के साथ वाली एक तस्वीर भी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा है, मेरी गॉडमदर प्रिय रेखा जी को जन्मदिन की बधाई... अनुग्रह, शान और सुंदरता की प्रतिमूर्ति।" आपको बता दें कि कंगना ने जो फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है, वो एक थ्रोबैक तस्वीर है, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में ली गई थी।

कंगना और रेखा में है मां-बेटी वाला प्यार
आपको बता दें कि कंगना और रेखा के बीच एक मां-बेटी वाली केमिस्ट्री देखने को मिलती है और ये केमिस्ट्री किसी से छिपी नहीं है। कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे की तारीफ करती हुईं नजर आई हैं। कंगना ने आज रेखा को 'गॉडमदर' कहा है तो वहीं रेखा ने भी मराठी तारका अवॉर्ड्स में कहा था कि अगर उनकी बेटी होती तो वह कंगना की तरह होतीं। कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की रिलीज से पहले रेखा ने कंगना को अपनी असल जिंदगी में झांसी की रानी कहा था।

रेखा को जबरदस्त फॉलो करती हैं कंगना
आपको बता दें कि कंगना रनौत भी रेखा को काफी फॉलो करती हैं और इसका खुलासा खुद कंगना की बहन कर चुकी हैं। 2019 में रेखा के जन्मदिन वाले दिन ही कंगना की बहन रंगोली ने खुलासा किया था कि उनकी बहन रेखा जी को किस हद तक कॉपी करती हैं। दरअसल, रंगोली ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें कंगना रनौत रेखा के स्टाइल और उनकी तरह खूबसूरत दिखने की कोशिश करती दिख रही थीं। हालांकि अब उन तस्वीरों को देखा नहीं जा सकता, क्योंकि रंगोली का वो अकाउंट अब एक्टिव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications