कंगना रनौत ने शाहरुख खान को कहा 'सिनेमा का भगवान', फिल्म 'जवान' की तारीफ करते हुए बोलीं- SRK की देश को जरूरत
Kanagana Ranaut On Jawan and Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही तबाही मच दी है। हर कोई इस समय शाहरुख खान की इस फिल्म की तारीफ करने में लगा हुआ है। फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसे देखने के बाद से लोग एक्टर के दीवाने हो गए हैं। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी फिल्म 'जवान' की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस कड़ी में कंगना रनौत भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने भी शाहरुख खान की खूब तारीफ की है और उन्हें एक अलग नाम भी दिया है।
ओपनिंड डे पर 'जवान' का कमाल
साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' ने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी ला दी है। फिल्म क्रिटिक्स से लेकर आम लोग तक फिल्म 'जवान' की कहानी और उसके लीड हीरो शाहरुख खान की एक्टिंग को दमदार मान रहे हैं। सभी लोग इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

कंगना रनौत ने की शाहरुख खान की तरीफ
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' को ओपनिंग डे पर जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है, उसे देखकर कंगना रनौत भी हैरान रह गई हैं। ऐसे में उन्होंने शाहरुख खान की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें 'सिनेमा का भगवान' कहा है। साथ ही कंगना रनौत ने कहा है कि ऐसे भगवान की देश को जरूरत है।
फिल्म की टीम को कंगना ने दी बधाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एटली की फिल्म 'जवान' और उसके लीड हीरो शाहरुख खान की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई दी है। कंगना रनौत ने 'जवान' का पोस्टर शेयर कर शाहरुख खान और फिल्म के लिए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है।
कंगना ने कहा- शाहरुख खान सिनेमा के भगवान
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- नब्बे के दशक के लवर बॉय बनकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। फिर एक दशक तक शाहरुख खान ने बहुत स्ट्रगल किया। दर्शकों के साथ दोबारा अपना कनेक्ट बिठाने में मेहनत की और अब वह 50 की उम्र में लोगों के मास सुपरहीरो बनकर उभरे हैं। ये रियल लाइफ में किसी महानायक वाली कहानी से कम नहीं है। मुझे वह समय याद है जब लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक उड़ाया था।
'देश को शाहरुख खान की जरूरत है'
कंगना ने आगे लिखा है- लेकिन शाहरुख खान का संघर्ष उन सभी कलाकारों के लिए मास्टर क्लास है, जो लंबे करियर का आनंद ले रहे हैं। उन्हें सीखना चाहिए कि किस तरह एक बार फिर खुद को दोबारा खड़ा करें और स्थापित करें। उन्होंने लिखा है- शाहरुख खान सिनेमा के भगवान हैं, जिनकी भारत को न केवल उनके हग्स और डिंपल के कारण जरूरत है, बल्कि दुनिया को बचाने के लिए जरूरत है। आपकी दृढ़ता, कड़ी मेहनत और विनम्रता को नमन किंग खान। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
'जवान' की पहले दिन की कमाई
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंड डे पर ये फिल्म करीब 75 करोड़ रुपये की कमई कर सकती है। वहीं हिंदी भाषा से इसके 65 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो रोल निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications