'Gen Z गटर, सौरव दास बेकार-बेरोजगार', CJP के Spokesperson पर क्यों बौखलाईं BJP सांसद कंगना रनौत? मचा हंगामा
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी इलाके की बीजेपी सांसद कंगना रनौत इस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने Gen Z के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की थी। साथ ही युवा पीढ़ी को 'गटर' तक कह दिया था, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास ने उन्हें करारा जवाब दिया था। वहीं अब कंगना ने भी सौरव दास पर पलटवार किया है।
सौरव दास पर भड़कीं कंगना रनौत
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना रनौत न एक बार फिर सौरव दास पर निशाना साधा है। कंगना ने सौरव दास को 'यूजलेस और बेरोजगार' कहा है। साथ ही कहा कि उनकी उम्र में वह 2 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं। कंगना के इस बयान के बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई है।

सौरव दास को कंगना ने कहा 'बेकार और बेरोजगार'
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सौरव दास के एएनआई को दिए इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया है और उन पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने सौरव दास के स्टूडेंट होने पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों की तुलना सौरव दास के करियर के अहम पड़ाव से की और उन्हें 'बेकार' कहा है।
कंगना ने सौरव दास पर उठाए ऐसे सवाल
-कंगना रनौत ने अपनी स्टोरी पर लिखा है- मैंने इस व्यक्ति को गूगल पर सर्च किया और पता चला कि वह 28 साल का है। ऐसे में वह खुद को छात्र कैसे बता सकता है। ये मेरी समझ से परे है। मैं पिछले 2 साल से राजनीति में हूं लेकिन पिछले 20 सालों से पब्लिक लाइफ में हूं। उनकी उम्र में मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे। एक नए सांसद के तौर पर मैं काम के बोझ से दबा हुआ महसूस कर रहा थी क्योंकि मैं एक फिल्ममेकर, परफॉर्मिंग आर्टिस्ट, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और एंटरप्रेन्यॉर भी हूं।
-कंगना ने लिखा है- सौरव दास जैसे लोग सफल होने और डिमांड में बने रहने की चुनौतियों को नहीं समझ सकते। लेकिन उनके जैसा कोई व्यक्ति जो पूरी तरह से बेकार और बेरोजगार है, वह कभी नहीं समझ पाएगा कि हर उम्र में और हर समय भारी डिमांड में रहने का क्या मतलब होता है। डियर सौरव, आपकी समस्याएं व्यक्तिगत हैं। आप कोई छात्र नहीं हैं, आप बस बेकार हैं। चलिए, कोई हुनर सीखने से शुरुआत करते हैं। ये शुरुआत करने के लिए एक अच्छी जगह है।

कंगना रनौत और सौरव दास के बीच कैसे शुरू हुआ विवाद?
कंगना रनौत और सौरव दास के बीच ये विवाद NEET-UG 2026 पेपर लीक के आरोपों को लेकर CJP के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन के खत्म होने के कुछ दिनों बाद हुआ है। पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही छात्रों का ये विरोध-प्रदर्शन खत्म हुआ, जो करीब 36 दिनों से चल रहा था। इस प्रदर्शन को तब वापस लिया गया, जब केंद्र सरकार ने CJP की कई मांगों को मान लिया।
कंगना को सौरव दास ने दिया था ऐसा जवाब
कंगना रनौत ने जब हाल ही में Gen Z के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी और युवा पीढ़ी को 'गटर' बताते हुए उन पर ड्रग्स लेने, शराब पीने और कई लोगों संग शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था, तो सौरव दास ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था कि कंगना रनौत को खुद उनकी ही पार्टी के लोग ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते, तो Gen Z या युवा पीढ़ी क्यों गंभीरता से लेगी। इसी पर अब कंगना ने पलटवार किया है।


Click it and Unblock the Notifications
