एक साइंटिस्ट को दिल दे चुकी हैं Kangana Ranaut, लेकिन दो हफ्तों में टूट गया था रिश्ता, जानें वजह
कंगना रनौत ने एक बार अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड का खुलासा किया था जो कि एक साइंटिस्ट थे। जो कि, नहीं जानते थे कि कंगना एक एक्ट्रेस हैं।

Happy Birthday Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज यानी 23 मार्च को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कंगना ने 'गैंगस्टर', 'तनु वेड्स मनु', 'क्वीन' और 'फैशन' जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं। जितना ज्यादा कंगना अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहीं उससे ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं। कंगना रनौत ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, उन्होंने एक बार साइंटिस्ट को डेट किया था जिससे 2 हफ्तों में ही ब्रेकअप हो गया था।

कंगना रनौत ने साइंटिस्ट को किया था डेट
कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, उनका अफेयर एक साइंटिस्ट से चला था। जो कि काफी समझदार थे। लेकिन वह इस बात से अंजान थे कि कंगना रनौत बॉलीवुड जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और महज 2 हफ्तों में ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

2 हफ्तों में कर लिया था ब्रेकअप
कंगना रनौत ने इसकी वजह बताते हुए कहा था, वह काफी सुलझे हुए इंसान थे। लेकिन वह चाहते थे कि हम दोनों शादी कर लें और इसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार नहीं थी। वो मुझे एक आम लड़की की तरह देखता था। वह नहीं जानता था कि मैं एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हूं। लेकिन एक एक्ट्रेस होने के नाते मेरे लिए किसी बाहरी को डेट करना मुश्किल था। हालांकि आज भी वह मेरा काफी अच्छा दोस्त है।

इस तरह का पार्टनर चाहती हैं कंगना
कंगना रनौत ने आगे बताया कि वह किस तरह के लड़के को डेट करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं किसी ऐसे के साथ भी नहीं रह सकती जो मेरा फैन हो। मेरा मतलब है, अगर पूरी बात को जोड़ो तो मैं एक घमंडी इंसान के साथ नहीं रह सकती। उसे अपनी जिंदगी में बैलेंस करना होगा'। इसके आगे कंगना ने बताया कि आखिर उनकी अपने एक्स बवॉयफ्रेंड साइंटिस्ट से कैसे पहली मुलाकात हुई थी।

साइंटिस्ट से कब हुई थी पहली मुलाकात
कंगना ने इस पहली मुलाकात के बारे में बताया कि, 'मैं उसे दुबई के एक फैशन शो में ले गई थी। साइंटिस्ट होने के नाते उसे पैपराजी की आदत नहीं है। वो ये सब देखकर हैरान हो गया था। उसने मुझे घर पर बर्तन मांजते हुए देखा था और एकदम से जब मुझे रैम्प पर दीवा की तरह वॉक करते हुए देखा तो शॉक था'।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
बता दें कि, इससे पहले कंगना रनौत का कई बड़े एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है। कंगना ने आदित्य पंचोली, ऋतिक रोशन को डेट किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। ये फिल्म 25 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications