मन को शांत करने के लिए द्वारिकाधीश पहुंचीं कंगना रनौत, हुईं ट्रोल, लोग बोले- फिल्म नहीं चली तो ये मैडम.....
Kangana Ranaut Trolled: बॉलीवुड कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गत 27 अक्तूबर 2023 को कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' सिनेमाघरों में रलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। ये फिल्म न तो लोगों को पसंद आई है और न ही फिल्म क्रिटिक्स को। 'तेजस' को खास सफलता न मिलने के चलते अपने मन को शांत करने के लिए कंगना रनौत द्वारिकाधीश पहुंची हैं। कंगना ने हाल ही में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना गहरी सोच में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह अपने मन को शांत करने के लिए द्वारिकाधीश के दर्शन के लिए पहुंची हैं। हालांकि लोग इस बात पर कंगना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
द्वारिकाधीश दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत
कहा जा रहा है कि कंगना रनौत का मन उनकी हालिया फिल्म 'तेजस' के फ्लॉप होने के बाद से काफी परेशान हो गया है। इस बात का अंदाजा एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में भी मन शांत न होने की बात लिखी है और लोगों को अपनी परेशानी के बारे में बताया है। आपको बता दें कि कंगना हाल ही में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने के लिए उनकी नगरी द्वारिकाधीश पहुंची हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

साड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं कंगना
कंगना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करके उनका आशीर्वाद ले रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना साड़ी में नजर आ रही है। वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक बार फिर साड़ी में कंगना रनौत का क्लासी लुक लोगों को देखने को मिल रहा है। भगवान कृष्ण के दर्शन के बाद कंगना ने नाव में बैठकर सैर की। इस दौरान वह काफी गहरी सोच में डूबी हुई दिखाई दे रही थीं।
Recommended Video
तस्वीरें शेयर कर लिखा ये कैप्शन
कंगना रनौत ने इन खास तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- कुछ दिनों से दिल बहुत परेशान था, ऐसा मन हुआ कि द्वारिकाधीश के दर्शन करूं, श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारिका में आते ही, यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिंताएं टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया है और अनंत आनंद की अनुभूति हो रही है। हे द्वारिकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाये रखना हरे कृष्णा।
लोगों ने कमेंट्स कर कही ये बात
आपको बता दें कि कंगना रनौत के पोस्ट करने के तुरंत बाद, लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। साथ ही कंगना को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतने सारे लोगों के पैसे खोने के बाद मानसिक शांति मिलना जरूरी है। महाराजा जी ने आपकी फ्लॉप फिल्म 'तेजस' के लिए कुछ चमत्कार किया। एक अन्य यूजर ने लिखा है- मेरे यहां 'तेजस' का एक भी शो नहीं चल रहा है, इसलिए कृपया मुझे टेलीग्राम लिंक भेजें, मुझे नींद नहीं आ रही है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपको शांति नहीं मिलेगी। आपकी हरकतें अब लोगों के सामने आ चुकी हैं। एक यूजर ने लिखा है- आपकी फिल्म ने 5वें दिन 5 लाख की कमाई की। एक कपड़े की दुकान में इतनी ही बिक्री होती है।












Click it and Unblock the Notifications