कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, बठिंडा कोर्ट में 19 अप्रैल को पेश होने का मिला नोटिस

चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से मुश्किलों में फंसती हुई नजर आ रही हैं। गुरुवार को बठिंडा की एक अदालत ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मानहानि के एक मामले में 19 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया है। दरअसल, कंगना रनौत ने किसान आंदलोन के दौरान मोहिंदर कौर नाम की महिला को लेकर विवादित ट्वीट किया था। इस महिला की शिकायत के आधार पर ही कंगना रनौत को मानहानि के मामले में पेश होने का नोटिस मिला है।

kangana ranaut asked to appear in bathinda court for wrong identification

कंगना ने अपने विवादित ट्वीट में मोहिंदर कौर की गलत पहचान की थी। कंगना ने मोहिंदर कौर को लेकर ट्वीट करते हुए उन्हें शाही बाग दादी कहा था। मोहिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि अदालत ने कंगना को 19 अप्रैल को पेश होने के कहा है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के खिलाफ जनवरी, 2021 में मामला दर्ज किया गया था।

बता दें कि कंगना ने किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वाले कुछ और किसानों के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर लिखा था। इसके चलते कंगना को एक बार पंजाब में किसानों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा था। अपनी शिकायत में, मोहिंदर ने कहा था कि कंगना ने एक महिला के साथ तुलना करके एक ट्वीट में उनके खिलाफ "झूठे आरोप और टिप्पणी" की, यह कहते हुए कि वह वही "दादी" थीं जो शाहीन बाग विरोध का हिस्सा थीं।

मोहिंदर ने शिकायत में आरोप लगाया था, "ऐसी टिप्पणियों का इस्तेमाल करके कंगना ने मेरी प्रतिष्ठा और सम्मान को कम किया है।" वह पंजाब के बठिंडा के बहादुरगढ़ जंडियन गांव की रहने वाली हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने कौर को बिलकिस बानो के रूप में गलत तरीके से पहचाना था, जो कि शाहीन बाग के दिल्ली पड़ोस में 2019 में सीएए के विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुर्खियों में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+