Emergency: जल्द रिलीज होने वाली है कंगना रनौत की 'इमरजेंसी', फिल्म को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
Kangana Ranaut Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' लंबे समय से विवादों में हैं। अब ऐसा लग रहा है कि सेंसरबोर्ड की तरफ से फिल्म का रास्ता साफ होने वाला है। खबर है कि कंगना ने फिल्म के लिए सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए कट्स को स्वीकार कर लिया है।
सोमवार को, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि कंगना, जो फिल्म की सह-निर्माता भी हैं, ने बोर्ड की पुनरीक्षण समिति द्वारा सुझाए गए कट्स को स्वीकार कर लिया है। यह याचिका तब दायर की गई थी जब कुछ लोगों ने सिख समुदाय के गलत प्रतिनिधित्व के कारण फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने कहा था कि कुछ कट्स के बाद फिल्म को रिलीज़ किया जा सकता है। सोमवार की सुनवाई में, एडवोकेट शरण जगतियानी, जो ज़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, ने कोर्ट में बताया कि कंगना ने सुझाए गए कट्स को स्वीकार कर लिया है और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि ये ही अंतिम बदलाव हों।
कहा जा रहा है कि कंगना रनौत अब बदलावों की पुष्टि की मांग कर रही हैं, इसलिए सुनवाई को टाल दिया गया है। अब यह सुनवाई गुरुवार को होगी। जिसके बाद फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ हो जाएगा। वकील ने ये भी बताया है कि इन कट्स से फिल्म की कहानी किसी भी तरह प्रभावित नहीं होगी। अब इस मामले की सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी।
बता दें कि, फिल्म इमरजेंसी की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1975 से 1977 तक 21 महीने का आपातकाल लागू किया था। खास बात ये है कि फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रही हैं। ये पहली बार है जब एक्ट्रेस ने फिल्म का डायरेक्ट भी कर रही हैं। विवादों से पहले ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। देखना होगा कि अब कब सिनेमाघरों में फिल्म दस्तक देने वाली है।
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut News: कानूनी पचड़े में फंसने वाली हैं कंगना रनौत? हिमाचल प्रदेश के मंत्री ने बताई बड़ी वजह












Click it and Unblock the Notifications