'कोई यौन शोषण नहीं, सबकुछ सहमति से होता है और...', फेमस टीवी एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा

Kamya Punjabi On Physical Harassment: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री सुर्खियों में छाई हुई है। लोग इस बारे में कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। अब तक कई जानी-मानी एक्टर्स ने मलयालम इंडस्ट्री में होने वाले यौन उत्पीड़न पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न का मामला
कई एक्टर्स ने ये बताया है कि मलयालम इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर दूसरी इंडस्ट्रीज में भी कलाकारों को यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। विभिन्न इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार इस मामले में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Kamya Punjabi On Physical Harassment

काम्या पंजाबी ने खोले टीवी इंडस्ट्री के राज
इस बीच टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 में नजर आईं एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी राय सबके सामने रखी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया है कि टीवी इंडस्ट्री में सब सहमति के साथ होता है। यहां यौन शोषण जैसी चीजें नहीं होती हैं।

'सबसे सुरक्षित जगह टीवी इंडस्ट्री ही है'
काम्या पंजाबी ने कहा है- वर्तमान में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह टीवी इंडस्ट्री ही है। मुझे लगता है कि टीवी सबसे सेफ जगह है। मुझे नहीं पता कि यहां पहले क्या होता था लेकिन अब ये इंडस्ट्री सबसे सेफ है, यहां कोई गंदगी नहीं है। यहां लोगों को न मजबूर किया जाता है और न ही ब्लैकमेल। यहां कास्टिंग काउच जैसी चीजें नहीं होती हैं।

'सबकुछ आपसी सहमति के साथ होता है'
काम्या पंजाबी ने कहा- अगर आपके अंदर टैलेंट है और आप उस रोल के लिए फिट बैठते हो तो आपको सिलेक्ट किया जाता है। मुझे लगता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे सेफ जगह टीवी ही है। टीवी इंडस्ट्री में सबकुछ आपसी सहमति के साथ होता है। यहां कोई भी किसी रोल का लालच देकर अपने साथ सोने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है।

'कुछ एक्टर्स महिलाओं के प्रति अट्रैक्ट होते हैं'
काम्या ने आगे कहा- हालांकि कुछ एक्टर्स हैं, जो महिलाओं के प्रति अट्रैक्ट होते हैं लेकिन अगर आप इसे रोकते हैं तो फिर ऐसा नहीं होता। यहां किसी को ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है। ऐसा नहीं है कि यहां आपको हाथ लगाया जाए और आप असहज हो जाएं। अगर आपने आवाज उठाई तो आपको मजबूर नहीं किया जाएगा।

'सोने के लिए मजबूर नहीं करते'
काम्या पंजाबी ने आगे कहा- मैंने खुद देखा है कि कुछ एक्टर लड़कियों के लिए पागल हो जाते हैं लेकिन कोई किसी को मजबूर नहीं करता। मुझे नहीं पता है कि फिल्मों या ओटीटी में क्या सीन है लेकिन टीवी में ये सब नहीं है। काम्या पंजाबी ने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+